12 हेरिटेज सिटी के लिए केंद्र ने मंजूर किये 500 करोड़, वाराणसी के लिए 90 करोड़
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने आज एक बड़ी पहल करते हुए 12 हेरिटेज सिटी के विकास के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित कर दिया है. यह पहल केंद्रीय शहरी विकास मंत्रलय ने की है. केंद्र ने अकेले वाराणसी के लिए 90 करोड़ रुपये स्वीकृत किया है. वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने आज एक बड़ी पहल करते हुए 12 हेरिटेज सिटी के विकास के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित कर दिया है. यह पहल केंद्रीय शहरी विकास मंत्रलय ने की है. केंद्र ने अकेले वाराणसी के लिए 90 करोड़ रुपये स्वीकृत किया है. वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है और दुनिया के सबसे पुराने शहरों में शुमार है.
सरकार की 12 हेरिटेज सिटी में अमृतसर, वाराणसी, गया, पुरी, अजमेर, मथुरा, द्वारका, बादामी, वालंकनी, कांचीपुरम, अमरावती और वारंगल हैं. नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले साल ही नेशनल हेरिटेज सिटी डेवलपमेंट एंड ऑगमेंटेशन योजना (एचआरआइडीएवाइ) को स्वीकृति दी थी. इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत देश के विरासत शहरों का पुनरुद्धार करना है. इसके तहत उनका विकास और संवर्धन करने का कार्यक्रम है.
इस पैसे इन शहरों का ढांचागत विकास, आर्थिक विकास और लोगों के कौशल विकास को प्रोत्साहन दिया जाना है. तेजी से सेवाओं की डिलिवरी, सुरक्षा, जैसे बिंदुओं पर भी इसके तहत जोर दिया गया है. सरकार के इस कार्यक्रम का उद्देश्य इन शहरों में देसी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










