भाजपा की कोई चाल सफल नहीं हुई, इसलिए किरण बेदी को किया शामिल : अरविंद केजरीवाल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने भाजपा में किरण बेदी को शामिल करने के मुद्दे पर आज पार्टी को यह कहते हुए घेरा कि भगवा पार्टी की हार की सूरत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा बचाने की खातिर यह कदम उठाया गया है. ‘आप’ ने भाजपा को ‘‘डूबता हुआ जहाज’’ करार दिया. ‘आप’ […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने भाजपा में किरण बेदी को शामिल करने के मुद्दे पर आज पार्टी को यह कहते हुए घेरा कि भगवा पार्टी की हार की सूरत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा बचाने की खातिर यह कदम उठाया गया है. ‘आप’ ने भाजपा को ‘‘डूबता हुआ जहाज’’ करार दिया. ‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूर्व आइपीएस अधिकारी को भाजपा में इस वजह से शामिल किया गया, क्योंकि पार्टी की पहले की कोई भी चाल दिल्ली में सफल नहीं हुई. केजरीवाल ने आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक रैली में कहा, ‘‘भाजपा ने अपने 300 सांसदों के साथ दिल्ली में रैलियों की शुरुआत की जिसमें कोई नहीं आया. फिर उन्होंने अपने मंत्रियों को उतारा, लेकिन फिर भी लोग नहीं आए. और फिर प्रधानमंत्री ने खुद एक रैली को संबोधित किया जो बिल्कुल फ्लॉप शो रहा.’’ ‘आप’ नेता ने कहा, ‘‘अब वे किरण बेदी को लेकर आए हैं. भाजपा एक डूबता जहाज है. क्या वह उसे बचा पाएंगी ?’’ पार्टी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में हारने पर मोदी का चेहरा बचाने की खातिर किरण बेदी को भाजपा में शामिल किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










