भाजपा में जाने से पहले किरण बेदी ने मुझसे नहीं ली सलाह : अन्ना
Updated at : 16 Jan 2015 7:35 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई: लोकपाल आंदोलन में अपनी पूर्व सहयोगी रहीं किरण बेदी के भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आज कहा कि पार्टी में शामिल होने से पहले पूर्व आईपीएस अधिकारी ने उनसे सलाह-मशविरा नहीं किया था. हजारे से जब उनके गांव रालेगण सिद्धि में संवाददाताओं ने पूछा कि भाजपा […]
विज्ञापन
मुंबई: लोकपाल आंदोलन में अपनी पूर्व सहयोगी रहीं किरण बेदी के भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आज कहा कि पार्टी में शामिल होने से पहले पूर्व आईपीएस अधिकारी ने उनसे सलाह-मशविरा नहीं किया था.
हजारे से जब उनके गांव रालेगण सिद्धि में संवाददाताओं ने पूछा कि भाजपा में शामिल होने से पहले क्या बेदी ने उनके साथ सलाह-मशविरा किया था तो उन्होंने कहा, ‘‘नहीं.’’ यह पूछे जाने पर कि क्या बेदी उनके संपर्क में हैं तो उन्होंने कहा कि एक साल पहले हुए आंदोलन के बाद से वह रालेगण नहीं आई हैं और वह उनके संपर्क में नहीं हैं.
हजारे ने कहा, ‘‘भाजपा में शामिल होने का फैसला करने से पहले उन्होंने मुझे न तो फोन किया और न ही मुझसे बातचीत की.’’ गौरतलब है कि भाजपा में किरण बेदी कल शामिल हुई और उन्होंने आज भाजपा कार्यालय में कार्यकताओं को संबोधित किया. अन्ना की एक और सहयोगी शाजिया इल्मी भी आज भाजपा मे शामिल हो गयीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




