ePaper

शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी, दो आतंकी ढेर

Updated at : 15 Jan 2015 11:34 AM (IST)
विज्ञापन
शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी, दो आतंकी ढेर

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार छह आतंकियों के एक घर में छिपे होने की खबर के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को चारो ओर से घेर कर कार्रवाई की जिसमें दो आतंकी मारे गए. खबर लिखे जाने तक आतंकियों […]

विज्ञापन

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार छह आतंकियों के एक घर में छिपे होने की खबर के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके को चारो ओर से घेर कर कार्रवाई की जिसमें दो आतंकी मारे गए.

खबर लिखे जाने तक आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है. पुलिस ने बताया कि यहां से 50 किलोमीटर की दूरी पर केल्लार के केद्दार वनक्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिलने पर सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर वहां खोज अभियान शुरू किया.

उन्होंने बताया कि खोज अभियान के दौरान वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी जिसके कारण सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड हुई. पुलिस के अनुसार गोलीबारी में अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है.

गौरतलब है कि कल भी सोपोर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड हुई थी. पाकिस्तान की ओर से यह नापाक हरकत लगातार जारी है. पड़ोसी मुल्क की ओर से सीजफायर का उल्लंघन करके घुसपैठ की घटना को अंजाम देते हैं. हालांकि भारतीय जवान उसके इन मंसूबों को नाकाम करने का कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola