आज खुले रहेंगे बैंक, हड़ताल टली

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की यूनियनों ने बुधवार को प्रस्तावित एक दिन की हड़ताल को टाल दी है. हालांकि, वेतन में वृद्धि एवं अन्य मुद्दों पर प्रबंधन के प्रतिनिधियों के साथ यूनियनों की वार्ता बुधवार को भी जारी रहेगी. युनाइटेड फोरल ऑफ बैंक यूनियन्स के संयोजक एमवी मुरली ने बताया कि बैंक यूनियनों […]
नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की यूनियनों ने बुधवार को प्रस्तावित एक दिन की हड़ताल को टाल दी है. हालांकि, वेतन में वृद्धि एवं अन्य मुद्दों पर प्रबंधन के प्रतिनिधियों के साथ यूनियनों की वार्ता बुधवार को भी जारी रहेगी.
युनाइटेड फोरल ऑफ बैंक यूनियन्स के संयोजक एमवी मुरली ने बताया कि बैंक यूनियनों ने हड़ताल टाल दी है क्योंकि इंडियन बैंक्स एसोसिएशन वेतन वृद्धि की अपनी पेशकश को 11 प्रतिशत से बढाकर 12.5 प्रतिशत कर दिया है.
अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव सी एच वेंकटाचलम में कहा कि कल भी वार्ता जारी रहेगी क्योंकि कर्मचारी संगठन आइबीए के नये प्रस्ताव से सहमत नहीं हैं. हम आईबीए के साथ वेतन में आगे और सुधार के लिए वार्ता जारी रखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




