असम में उग्रवादियों के पास से विस्फोटक बरामद

Updated at : 07 Jan 2015 3:28 AM (IST)
विज्ञापन
असम में उग्रवादियों के पास से विस्फोटक बरामद

गुवाहाटी: पुलिस ने आज असम के कोकराझार जिले में एनडीएफबी-सोंगबिजीत के उग्रवादियों के पास से बडी मात्रा में विस्फोट बरामद किया और दो हथियार आपूर्तिकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया. आईजीपी एल आर बिश्नोई ने बताया कि हाल ही में पश्चिम बंगाल में एनडीएफबी-एस के उग्रवादी गोंगार बासुमातरी से मिली सूचना के आधार पर काचूगांव पुलिस […]

विज्ञापन

गुवाहाटी: पुलिस ने आज असम के कोकराझार जिले में एनडीएफबी-सोंगबिजीत के उग्रवादियों के पास से बडी मात्रा में विस्फोट बरामद किया और दो हथियार आपूर्तिकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया.

आईजीपी एल आर बिश्नोई ने बताया कि हाल ही में पश्चिम बंगाल में एनडीएफबी-एस के उग्रवादी गोंगार बासुमातरी से मिली सूचना के आधार पर काचूगांव पुलिस थाना के अंतर्गत रुपनाथपुर गांव में खोज अभियान चलाया गया और आठ किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया गया.
उन्होंने बताया कि कोराझार पुलिस थाना अंतर्गत सालेकाटी के पास एक स्थान से दो हथियार आपूर्तिकर्ताओं को भी पकडा गया और उनके पास से दो देसी रिवॉल्वर, एक एके-47 राइफल के अलावा दस राउंड गोलियां भी जब्त की गई. आईजीपी ने बताया कि हथियार आपूर्तिकर्ताओं की पहचान मोहम्मद जोएनल (32) और अब्दुल करीम (18) के रुप में हुई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola