आप के वीडियो की प्रामाणिकता की जांच होनी चाहिए: उपाध्याय
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली: भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने आज कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से जारी उस वीडियो की प्रामाणिकता की जांच होनी चाहिए जिसमें कथित तौर पर दिखाया गया है कि आप के लोगों पर भाजपा के कार्यकर्ता हमला कर रहे हैं. उपाध्याय ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कोई […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने आज कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से जारी उस वीडियो की प्रामाणिकता की जांच होनी चाहिए जिसमें कथित तौर पर दिखाया गया है कि आप के लोगों पर भाजपा के कार्यकर्ता हमला कर रहे हैं.
उपाध्याय ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कोई भी वीडियो के साथ आ सकता है और यह दावा कर सकता है कि किसी ने कुछ किया है. आप की ओर से जारी वीडियो की प्रामाणिकता क्या है?’’ बीते शनिवार की शाम एक समाचार चैनल के चुनावी कार्यक्रम की शूटिंग के दौरान आप और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झडप हो गई थी और तुगलकाबाद से आप के उम्मीदवार सही राम के एक वाहन को आग लगा दी गई थी.झडप में कम से कम 12 लोग घायल हो गए थे.
आप के नेता आशुतोष और अशीष खेतान ने दावा किया था कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोहे की छड और लाठियां निकालीं तथा आप के स्वयंसेवियों पर हमला कर दिया.आप ने कल इस घटना को लेकर वीडियो जारी कर दावा किया था कि यह हमला पहले से तय था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










