ePaper

काला धन पर अंकुश के लिए विदेश में सात जासूसी इकाइयां

Updated at : 05 Jan 2015 3:37 AM (IST)
विज्ञापन
काला धन पर अंकुश के लिए विदेश में सात जासूसी इकाइयां

नयी दिल्ली : सरकार ने काला धन के लेन-देन व सीमा शुल्क धोखाधड़ी पर लगाम के लिए विदेशों में सात खुफिया इकाइयां स्थापित करने का प्रस्ताव किया है. इनमें से दो बीजिंग और ग्वांगझाउ में होंगी. सात सीमा शुल्क विदेशी खुफिया नेटवर्क (कॉइन) का प्रस्ताव विदेश मंत्रालय के पास लंबित है. कॉइन कोलंबो, ढाका, बैंकॉक, […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार ने काला धन के लेन-देन व सीमा शुल्क धोखाधड़ी पर लगाम के लिए विदेशों में सात खुफिया इकाइयां स्थापित करने का प्रस्ताव किया है. इनमें से दो बीजिंग और ग्वांगझाउ में होंगी.

सात सीमा शुल्क विदेशी खुफिया नेटवर्क (कॉइन) का प्रस्ताव विदेश मंत्रालय के पास लंबित है. कॉइन कोलंबो, ढाका, बैंकॉक, ब्रासीलिया और प्रीटोरिया में स्थापित की जानी हैं. भारत-चीन के तेजी से बढ़ते व्यापार के बीच कम मूल्यांकन व डंपिंग रोधी शुल्क के मामले सामने आये हैं. ब्राजील व दक्षिण अफ्रीका में कॉइन की स्थापना का फैसला इस्बा (भारत, ब्राजील व दक्षिण अफ्रीका) ढांचे का महत्व बढ़ने की वजह से किया गया है.

जीडीआर मार्ग जांच के घेरे में

नियामकीय व अन्य एजेंसियों को संदेह है कि विदेश में जमा काले धन को देश में लाने के लिए ग्लोबल डिपाजिटरी रिसीट्स (जीडीआर) मार्ग का उपयोग हो रहा है. काले धन को भारत लाने के लिए स्विट्जरलैंड, हांगकांग, सिंगापुर, मॉरीशस, दुबई, कनाडा जैसे देशों में पंजीकृत इकाइयां के पेचीदे जाल बुने गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola