सीज फायर का मुंहतोड़ जवाब, बीएसएफ ने चार पाक रेंजरों को किया ढेर

श्रीनगरः जम्मू: पिछले 24 घंटों में संघर्षविराम का दूसरी बार उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी रेंजरों ने आज जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के एक गश्ती दल पर गोलीबारी की जिसमें एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया. पाकिस्तान की तरफ से संघर्षविराम के उल्लंघन […]
श्रीनगरः जम्मू: पिछले 24 घंटों में संघर्षविराम का दूसरी बार उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी रेंजरों ने आज जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के एक गश्ती दल पर गोलीबारी की जिसमें एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया.
पाकिस्तान की तरफ से संघर्षविराम के उल्लंघन पर जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना के जवानों ने चार पाकिस्तानी रेंजर्स को मार गिराया. जम्मू फ्रंटियर, बीएसएफ के महानिरीक्षक (आईजी) राकेश शर्मा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की जवाबी गोलीबारी में पाकिस्तानी रेंजर्स के चार जवान मारे गए.
बीएसएफ महानिरीक्षक (जम्मू फ्रंटियर) राकेश शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा सेक्टर के सुचेतगढ अग्रिम क्षेत्र में बीएसएफ के एक गश्ती दल पर पाकिस्तान ने भारी गोलीबारी की.महानिरीक्षक ने बताया कि भारी गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया. उन्होंने कहा कि जिस समय गोलीबारी हुई, उस समय जवान नियमित गश्त पर थे.
शहीदों में लेफ्टिनेंट कर्नल संकल्प कुमार भी थे, जो रांची स्थित आकाश कृष्णा नगर के निवासी थे. यह भारतीय सीमा में घुसपैठ कर भारतीय सैनिको की मारे जाने की एक बडी घटना थी. कई समाचार पत्रों व चैनलों ने उस दिन को काले शुक्रवार की भी संज्ञा दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










