असम हिंसा : राहत शिविरों में रह रहे हैं करीब 2. 9 लाख लोग
Updated at : 31 Dec 2014 5:06 AM (IST)
विज्ञापन

गुवाहाटी: एनडीएफबी (एस) उग्रवादियों के हमले के बाद करीब 2. 9 लाख लोग असम के चार जिलों में राहत शिविरों में रह रहे हैं. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक करीब 2. 86 लाख लोग कोकराझाड, सोनितपुर, चिरांग और उदलगुरी जिलों में 139 राहत शिविरों में रह रहे हैं. कोकराझाड में […]
विज्ञापन
गुवाहाटी: एनडीएफबी (एस) उग्रवादियों के हमले के बाद करीब 2. 9 लाख लोग असम के चार जिलों में राहत शिविरों में रह रहे हैं. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक करीब 2. 86 लाख लोग कोकराझाड, सोनितपुर, चिरांग और उदलगुरी जिलों में 139 राहत शिविरों में रह रहे हैं.
कोकराझाड में 92 राहत शिविर खोले गए हैं और 2. 35 लाख लोग इन शिविरों में शरण ले रहे हैं. चिरांग में करीब 35,000 लोग 26 शिविरों में रह रहे हैं. अधिकारियों ने सोनितपुर जिले में 12 राहत शिविर खोले हैं और 12000 लोग इन स्थानों पर इस वक्त रह रहे हैं.
उदलगुरी जिले में नौ शिविर हैं जहां करीब 5,000 लोगों ने शरण ले रखी है. प्राधिकरण ने बताया कि खाने पीने की चीजें, बच्चों का भोजन और कंबल जैसी राहत सामग्री की कोई कमी नहीं है. गौरतलब है कि 23 दिसंबर की शाम से एनडीएफबी (एस) उग्रवादियों के सिलसिलेवार हमल, जवाबी हिंसा और पुलिस गोलीबारी में कुल 81 लोग मारे गए हैं जिनमें 26 महिलाएं और 18 शिशु भी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




