ePaper

IM की धमकी, 26 जनवरी को करेंगे धमाके रोक सको तो रोक लो

Updated at : 26 Dec 2014 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
IM की धमकी, 26 जनवरी को करेंगे धमाके रोक सको तो रोक लो

जयपुर : इंडियन मुजाहिदीन ने राजस्थान के गृहमंत्री सहित कैबिनेटके10 और छह राज्यमंत्रियों को ईमेल के माध्यम से धमकी दी है कि 26 जनवरी को राज्य में धमाके किये जाएंगे.इंडियन मुजाहिदीन ने धमकी भरे इस ईमेल में कहा कि 26 जनवरी को होने वाले धमाकों को रोक सको तो रोक लो. ई-मेल लिओना नाम के […]

विज्ञापन

जयपुर : इंडियन मुजाहिदीन ने राजस्थान के गृहमंत्री सहित कैबिनेटके10 और छह राज्यमंत्रियों को ईमेल के माध्यम से धमकी दी है कि 26 जनवरी को राज्य में धमाके किये जाएंगे.इंडियन मुजाहिदीन ने धमकी भरे इस ईमेल में कहा कि 26 जनवरी को होने वाले धमाकों को रोक सको तो रोक लो. ई-मेल लिओना नाम के आइएम के आतंकी अकाउंट से किए गए है .

धमकी भरे ये ई-मेल 22 दिसंबर को शाम 5.54 बजे मंत्रियों के सरकारी एकाउंट पर किए गए. मामले की जानकारी के बाद राजस्थान पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.डीजीपी ओमेंद्र भारद्वाज का मामले में कहना है कि अभी ई-मेल की सत्यता की जांच की जा रही है. अक्सर ऐसा होता है कि 15 अगस्त और 26 जनवरी के आसपास कई धमकी भरे ईमेल और फोन आते ही हैं.

लेकिन साल के आरंभ में ही राज्य में इंडियन मुजाहिदीन के नेटवर्क होने की बात सामने आई थी. इस वजह से राज्य में मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और सुरक्षा एजेंसियां भी अतिरिक्त चौकन्नी हो गई हैं और जांच में जुट गई हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola