पाकिस्तानी सैनिकों ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

जम्मू : पाकिस्तानी रेंजरों ने आज जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में सीमा के पास सीज फायर का उल्लंघन करते हुए मोर्टार दागे जिस पर सीमा सुरक्षा बलों को जवाबी कार्रवाई की. बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने हीरानगर क्षेत्र की पंसार सीमावर्ती चौकी के अग्रिम इलाकों में देर रात करीब […]
जम्मू : पाकिस्तानी रेंजरों ने आज जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में सीमा के पास सीज फायर का उल्लंघन करते हुए मोर्टार दागे जिस पर सीमा सुरक्षा बलों को जवाबी कार्रवाई की. बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी रेंजरों ने हीरानगर क्षेत्र की पंसार सीमावर्ती चौकी के अग्रिम इलाकों में देर रात करीब डेढ बजे छोटे हथियारों से गोलीबारी और मोर्टार दागकर संघर्षविराम का उल्लंघन किया.
उन्होंने बताया, ‘सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों ने मोर्चा संभाला और मुंहतोड जवाब दिया. दोनों पक्षों के बीच तडके साढे तीन बजे तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही. अधिकारी ने बताया, ‘गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है.’ गौरतलब है कि पाकिस्तानी सैनिकों ने इस वर्ष पूरे अगस्त महीने में सीमावर्ती इलाकों को निशाना बनाया.
अक्तूबर में भी 15 दिनों से अधिक तक गोलीबारी की गयी जिसमें 11 लोग मारे गए और 100 लोग घायल हो गए. इसमें करीब 32 हजार लोगों को विस्थापित होना पडा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




