नरेंद्र मोदी ने झारखंड और जम्मू कश्मीर के भाजपा कार्यकर्ताओं को दी बधाई

Updated at : 23 Dec 2014 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी ने झारखंड और जम्मू कश्मीर के भाजपा कार्यकर्ताओं को दी बधाई

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के लिए दोनों राज्यों के पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है. मोदी ने ट्वीट किया, झारखंड और जम्मू कश्मीर के कार्यकर्ताओं को मेरी बधाई. ये परिणाम उनकी कडी मेहनत और नि:स्वार्थ प्रतिबद्धतता के कारण आए हैं. जम्मू […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के लिए दोनों राज्यों के पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है.

मोदी ने ट्वीट किया, झारखंड और जम्मू कश्मीर के कार्यकर्ताओं को मेरी बधाई. ये परिणाम उनकी कडी मेहनत और नि:स्वार्थ प्रतिबद्धतता के कारण आए हैं. जम्मू कश्मीर के नतीजों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि मतदान में रिकार्ड मतदाताओं का शिरकत करना लोकतंत्र में लोगों के विश्वास का द्योतक है. भाजपा में विश्वास जताने के लिए मैं तहे दिल से उनका धन्यवाद करता हूं.

झारखंड के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य की जनता ने स्थिरता के पक्ष में मतदान किया है, जो प्रदेश की सही क्षमता को पाने के लिए आवश्यक है. मैं उन्हें बधाई देता हूं.

बिहार से 14 साल पहले अलग होकर नये राज्य के रुप में अस्तित्व में आने के बाद से ही झारखंड में इस चुनाव से पहले तक लगातार खंडित जनादेश के कारण राजनीतिक अस्थिरता रही है. इन दोनों ही राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने अपने लिए अब तक की सबसे अधिक सीट पाई हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola