अरुणाचल प्रदेश के लिए रेल सेवा का फरवरी में उद्घाटन कर सकते हैं मोदी : तुकी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कोटा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को फोन पर कथित रुप से धमकाने वाले कोटा उत्तर से भाजपा विधायक प्रहलाद गुंजल को तुरंत प्रभाव से पार्टी से निलम्बित कर दिया है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश भटट के अनुसार पार्टी के संसदीय बोर्ड ने गुंजल को पार्टी से […]
विज्ञापन
जयपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कोटा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को फोन पर कथित रुप से धमकाने वाले कोटा उत्तर से भाजपा विधायक प्रहलाद गुंजल को तुरंत प्रभाव से पार्टी से निलम्बित कर दिया है.
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश भटट के अनुसार पार्टी के संसदीय बोर्ड ने गुंजल को पार्टी से निलम्बित कर दिया है.उन्होंने बताया कि पार्टी आला कमान ने गुंजल के बारे में रिपोर्ट मांगी थी. पार्टी की ओर से गुंजल को दिये नोटिस और विधायक की ओर से भेजा गया जवाब रिपोर्ट के साथ आज मध्याह्न आला कमान को भेजा था.
उन्होंने बताया कि विधायक के खिलाफ अनुशासनहीनता को लेकर कार्रवाई करने का अधिकार संसदीय बोर्ड को होता है.गौरतलब है कि गुंजल ने दवाइयों के कथित गबन में फंसे अपने परिचित मेल नर्स को मन मुताबिक स्थान पर पदस्थापित नहीं करने पर कोटा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. आर. एन. यादव को कथित रुप से फोन पर गंदी गालियां देते हुए धमकाया था. गुंजल और यादव की फोन पर हुई बातचीत सोशल मीडिया में छाई हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










