अमृतसर सबसे ठंडा, तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पहुंचा

चंडीगढ : पंजाब और हरियाणा में कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह से ठंड का असर जारी है और अमृतसर सबसे ठंडा इलाका बन कर उभरा है. अमृतसर का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. मौसम विभाग ने बताया कि अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे दर्ज […]
चंडीगढ : पंजाब और हरियाणा में कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह से ठंड का असर जारी है और अमृतसर सबसे ठंडा इलाका बन कर उभरा है. अमृतसर का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.
मौसम विभाग ने बताया कि अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे दर्ज किया गया. लुधियाना और पटियाला में हालांकि न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.3 और 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
चंडीगढ में भी रातें काफी सर्द हो चली हैं और यहां का तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.
हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा इलाका है. यहां का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से तीन डिग्री नीचे है. इसके अलावा हिसार में भी रात में ठंडक बढ गयी है और यहां का तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 5.8 डिग्री दर्ज किया गया है.
मौसम विभाग के अनुसार अंबाला में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य दो डिग्री अधिक है. इसके अलावा करनाल और भिवानी में भी न्यूनतम तापमान क्रमश: 8.5 और 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
इन दोनों राज्यों और चंडीगढ में पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान में कमी आयीहै और यह 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










