ePaper

भाजपा विधायकों की हरकत के बाद कर्नाटक विस में मोबाइल पर प्रतिबंध

Updated at : 12 Dec 2014 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा विधायकों की हरकत के बाद कर्नाटक विस में मोबाइल पर प्रतिबंध

बेलगावी (कर्नाटक): कर्नाटक विधानसभा में मोबाइल फोन के इस्तेमाल को आज प्रतिबंधित कर दिया गया. एक दिन पहले भाजपा के एक सदस्य को सदन की कार्यवाही के दौरान प्रियंका गांधी की तस्वीर को जूम कर (बडे आकार में कर) देखते हुए पाया गया था जिसके बाद काफी हंगामा मच गया. विधानसभा अध्यक्ष कागोडू थिमप्पा ने […]

विज्ञापन

बेलगावी (कर्नाटक): कर्नाटक विधानसभा में मोबाइल फोन के इस्तेमाल को आज प्रतिबंधित कर दिया गया. एक दिन पहले भाजपा के एक सदस्य को सदन की कार्यवाही के दौरान प्रियंका गांधी की तस्वीर को जूम कर (बडे आकार में कर) देखते हुए पाया गया था जिसके बाद काफी हंगामा मच गया.

विधानसभा अध्यक्ष कागोडू थिमप्पा ने भाजपा विधायक प्रभु चव्हाण को एक दिन के लिए निलंबित कर दिया और सदन में मोबाइल फोन प्रयोग करने के कारण आवास मंत्री एम. एच. अम्बरीश एवं कांग्रेस सदस्य एस. एस. मल्किाजरुन का फोन जब्त कर लिया.
उन्होंने कहा, ‘‘मैं सदन को यह बताना चाहता हूं कि राज्य विधानसभा में मोबाइल फोन का प्रयोग प्रतिबंधित कर दिया गया है. चूंकि प्रभु चव्हाण को सदन में अमर्यादित तरीके से प्रियंका गांधी की तस्वीरों को देखते हुए पाया गया इसलिए उन्हें एक दिन के लिए सदन से निलंबित किया जाता है.’’ भाजपा विधायक के आचरण पर मचे बवाल के बीच कल सदन की कार्यवाही ठप्प रही. सत्ताधारी कांग्रेस सदस्यों ने इसके विरोध में विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.
भाजपा सदस्यों ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए अम्बरीश और मल्लिकाजरुन को सदन से दो दिन के लिए बर्खास्त करने की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि वे भी सदन की कार्यवाही के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग कर रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola