नाबालिकों ने किया नौ वर्षीय छात्रा का गैंग रेप, सभी आरोपी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बल्लारी : कर्नाटक के बल्लारी के होसपेट स्थित एक खुले स्थान में चार नाबालिग लडकों ने नौ वर्षीय एक लड़की से सामूहिक बलात्कार किया. आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. बल्लारी के पुलिस अधीक्षक चेतन सिंह राठौड ने बताया कि हमने चार नाबालिग लड़कों को यहां से करीब 60 किलोमीटर दूर होसपेट स्थित एनसी […]
विज्ञापन
बल्लारी : कर्नाटक के बल्लारी के होसपेट स्थित एक खुले स्थान में चार नाबालिग लडकों ने नौ वर्षीय एक लड़की से सामूहिक बलात्कार किया. आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
बल्लारी के पुलिस अधीक्षक चेतन सिंह राठौड ने बताया कि हमने चार नाबालिग लड़कों को यहां से करीब 60 किलोमीटर दूर होसपेट स्थित एनसी कालोनी के खुले स्थान में कल नौ वर्षीय छात्रा से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.
इन लड़कों की उम्र 10 से 13 वर्ष के बीच है. राठौड ने कहा कि नाबालिग लड़के अलग अलग विद्यालयों में पढते हैं और उन्हें यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है. उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें एक निगरानी केंद्र में भेज दिया गया.
उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़के पीड़ित छात्रा के पडोसी भी हैं. नाबालिग लड़के कल छात्र को चॉकलेट देकर बहलाकर खुले स्थान में ले गये और उससे सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस ने पीड़ित छात्र की शिकायत पर कार्रवाई की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










