ePaper

डीयू छात्रों की थीसिस यूजीसी के डिजिटल डेटाबेस पर होगी उपलब्‍ध

Updated at : 07 Dec 2014 11:36 AM (IST)
विज्ञापन
डीयू छात्रों की थीसिस यूजीसी के डिजिटल डेटाबेस पर होगी उपलब्‍ध

नयी दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय अपने शोध छात्रों के थीसिस और लेख विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के डिजिटल डाटाबेस ‘शोधगंगा संग्रह’ पर अपलोड कर सकती है.डीयू ने हाल में यूजीसी के साथ इसे लेकर एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं. ‘शोधगंगा’ भारतीय विश्वविद्यालयों के शोध छात्रों के थीसिस एवं लेख का एक डिजिटल संग्रह है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय अपने शोध छात्रों के थीसिस और लेख विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के डिजिटल डाटाबेस ‘शोधगंगा संग्रह’ पर अपलोड कर सकती है.डीयू ने हाल में यूजीसी के साथ इसे लेकर एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं. ‘शोधगंगा’ भारतीय विश्वविद्यालयों के शोध छात्रों के थीसिस एवं लेख का एक डिजिटल संग्रह है.

यह यूजीसी इन्फोनेट डिजिटल लाइब्रेरी कन्सोर्टियम की एक परियोजना है. इस परियोजना का उद्देश्य देश के शोध एवं शैक्षणिक समुदाय के लिए इलेक्ट्रॉनिक डाटाबेस के इस्तेमाल को बढावा देना है. साथ ही शोध के क्षेत्र में साहित्यिक चोरी की निगरानी करना है.

डीयू के रिसर्च डीन अजय कुमार ने कहा ‘हमने इसे लेकर यूजीसी के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके अनुसार दो दिसंबर 2014 के बाद से डीयू में जमा किए जाने वाले सभी थीसिस एवं लेख इस डिजिटल संग्रह में जुड जाएंगे.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola