जम्मू-कश्मीर में ज्यादा मतदान से निराश हैं आतंकवादी : राजनाथ
Updated at : 05 Dec 2014 9:10 PM (IST)
विज्ञापन

परगवाल सीमा (जम्मू): जम्मू- कश्मीर में भय का माहौल बनाने का प्रयास करने वाले आतंकवादी विधानसभा चुनावों में ज्यादा मतदान होने से निराश हैं. यह बात आज यहां केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कही और आतंकवादी कृत्यों के लिए पाकिस्तान की कडी आलोचना की. सिंह ने पार्टी उम्मीदवारों का प्रचार किया और रजौरी जिले […]
विज्ञापन
परगवाल सीमा (जम्मू): जम्मू- कश्मीर में भय का माहौल बनाने का प्रयास करने वाले आतंकवादी विधानसभा चुनावों में ज्यादा मतदान होने से निराश हैं. यह बात आज यहां केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कही और आतंकवादी कृत्यों के लिए पाकिस्तान की कडी आलोचना की.
सिंह ने पार्टी उम्मीदवारों का प्रचार किया और रजौरी जिले के दरहाल एवं थानामंडी एवं जम्मू जिले के परगवाल सीमा क्षेत्र में तीन जनसभाओं को संबोधित किया.
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘वर्तमान चुनाव में भाजपा को मिल रहे जनसमर्थन और 71..72 फीसदी मतदान होने से आतंकवादी निराश हैं जिसके बारे में उन्होंने सोचा तक नहीं था.’’ सिंह ने कश्मीर में आज के हमले को सर्वाधिक दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया. उन्होंने कहा, ‘‘ये (घटनाएं) लंबे समय से चल रही हैं.’’
उन्होंने कहा कि आतंकवादी सीमा पार से आए और एक शिविर में सुरक्षाकर्मियों एवं जवानों पर गोलीबारी की. उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने कुछ जवानों की हत्या कर दी लेकिन हमारे बलों ने उन्हें करारा जवाब दिया.’’ बारामूला जिले के उरी में आतंकवादियों ने सेना के एक शिविर पर धावा बोल दिया जिसमें एक लेफ्टिनेंट कर्नल सहित 11 जवान मारे गए और इसके बाद श्रीनगर, त्रल एवं शोपियां में कई हमले किए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




