केजरीवाल के चंदा जुटाने वाले रात्रिभोज से ''आप'' ने जुटाए 91 लाख रुपये

Published at :28 Nov 2014 1:39 PM (IST)
विज्ञापन
केजरीवाल के चंदा जुटाने वाले रात्रिभोज से ''आप'' ने जुटाए 91 लाख रुपये

मुंबई : आम आदमी पार्टी के नेता अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए यहां पार्टी के लिए चंदा जुटाने के अभियान की शुरुआत करते हुए युवा पेशेवरों, हीरा व्यापारियों और बैंकरों के लिए 20 हजार रुपये प्रति प्लेट के हिसाब से एक रात्रिभोज का आयोजन किया. आप नेता प्रीति शर्मा मेनन ने आज […]

विज्ञापन

मुंबई : आम आदमी पार्टी के नेता अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए यहां पार्टी के लिए चंदा जुटाने के अभियान की शुरुआत करते हुए युवा पेशेवरों, हीरा व्यापारियों और बैंकरों के लिए 20 हजार रुपये प्रति प्लेट के हिसाब से एक रात्रिभोज का आयोजन किया.

आप नेता प्रीति शर्मा मेनन ने आज कहा, ‘‘हमने चंदा जुटाने के लिए बीती रात आयोजित रात्रिभोज से 91 लाख रुपये एकत्र किए. 36 लाख रुपये डोनर पास के जरिए जुटाए गए, 36 लाख रुपये वहां आए लोगों द्वारा चेक के जरिए दिए गए दान से और हमारे स्वयंसेवियों ने 21 लाख रुपये जुटाए.’’ उन्होंने बताया, ‘‘चंदा जुटाने के लिए अगला कार्यक्रम बेंगलूरु में होगा. हम चंदा जुटाने के अपने अभियान को मिली प्रतिक्रिया से प्रभावित हैं.’’ भाजपा जहां चंदा जुटाने के लिए ‘ब्रांड मोदी’ पर निर्भर है, वहीं आप भिन्न रास्ता अपनाते हुए ऑनलाइन माध्यम का सहारा ले रही है.

प्रीति ने कहा, ‘‘मुंबई रात्रिभोज में 200 दानदाताओं के लिए जगह थी, जिनमें ज्यादातर हमारे समर्थक थे. इसमें शामिल होने वालों में ज्यादातर युवा पेशेवर, कुछ हीरा व्यापारी और बॉलीवुड के कुछ निर्देशक थे.’’आप की महाराष्ट्र इकाई का लक्ष्य अगले दो महीनों में पांच करोड रुपये का चंदा जुटाने का है.

इस साल हुए लोकसभा चुनाव की कडी में केजरीवाल ने मार्च में बेंगलूरु में चंदा जुटाने के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया था जिसकी कांग्रेस ने यह कहकर निन्दा की थी कि क्या आप नेता-जिन्होंने तब भी अपने साथ भोज के लिए 20 हजार रुपये प्रति व्यक्ति वसूले थे, आम आदमी का प्रतिनिधित्व करने का दावा कर सकते हैं.

प्रीति ने कहा, ‘‘केजरीवाल ने लोगों से पार्टी के लिए चंदा देने की अपील की है.’’ चंदे को प्रोत्साहित करने के लिए ‘आप’ दानदाताओं के नाम ऑनलाइन ट्वीट कर रही है. पिछले साल दिसंबर में दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद से पार्टी को अब तक एक लाख से अधिक लोगों से चंदा मिल चुका है. सबसे अधिक धन महाराष्ट्र से मिला है. उसके बाद दिल्ली और उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा चंदा मिला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola