Tamil Nadu: नहीं थम रहा जहरीली शराब से हो रही मौत का सिलसिला, फिर गई दो लोगों की जान

Published by : Pritish Sahay Updated At : 22 May 2023 7:55 AM

विज्ञापन

तमिलनाडु में हाल ही में जहरीली शराब पीने से करीब 20 लोगों की मौत हो गई थी. अब एक बार फिर जहरीली शराब ने दो और लोगों की जान ले ली है. मामला तंजावुर जिले के कीला अलंगम का है. जहां दो लोगों की जहरीली शराब पीने के बाद मौत हो गई.

विज्ञापन

Tamil Nadu: तमिलनाडु में एक बार फिर जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है. घटना तंजावुर जिले के कीला अलंगम की है, जहां जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई. वहीं, घटना को लेकर पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की है. दो लोगों की मौत के बाद हुई फॉरेंसिक जांच में सामने आया है कि शराब में मेथेनॉल नहीं था. इसमें साइनाइड नाम का जहरीला पदार्थ मिला था. वहीं, मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है.

राज्यपाल से मिलेगी अन्नाद्रमुक: वहीं घटना को लेकर अन्नाद्रमुक पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सेलुर राजू ने कहा है कि उनकी पार्टी प्रदेश के राज्यपाल से मुलाकात करेगी. उन्होंने कहा कि हाल में जहरीली शराब से जो मौतें हुई हैं उसपर कार्रवाई की मांग वाली याचिका राज्यपाल को सौंपेंगे. गौरतलब है कि हाल ही में जहरीली शराब पीने से करीब 20 लोगों की मौत हो गई थी. अन्नाद्रमुक ने नेताओं ने कहा है कि जहरीली शराब से हो रही लगातार मौत के खिलाफ पार्टी प्रदेश के सरकारी अधिकारियों से भी मुलाकात करेगी.

जहरीली शराब पीने से हुई थी 20 लोगों की मौत: गौरतलब है कि इससे पहले तमिलनाडु में जहरीली शराब पीने से करीब 20 लोगों की मौत  हो गई थी. इस मामले की जांच सीबी-सीआईडी कर रही है. प्रदेश के विलुप्पुरम और चेंगलपट्टू में जहरीली शराब पीने से 20 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं, इस मामले में तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने कहा है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि नकली शराब बनाने के लिए मेथनॉल का इस्तेमाल किया जाता था.

Also Read: 2000 Note Guidelines: बिना पर्ची भरे बदल सकते हैं 2000 रुपये के नोट, जानें SBI की नई गाइडलाइन

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola