2000 Note Guidelines: बिना पर्ची भरे बदल सकते हैं 2000 रुपये के नोट, जानें SBI की नई गाइडलाइन

Published by : Pritish Sahay Updated At : 21 May 2023 2:52 PM

विज्ञापन

नोट बदलने को लेकर एसबीआई ने नई गाइडलाइन जारी की है. इसके तहत बिना पर्ची भरे भी नोट की बदली की जा सकती है. बता दें, 2000 रुपये के नोट का चलन आरबीआई ने बंद कर दिया है. हालांकि 23 मई से लेकर 30 सितंबर तक नोट बदलने की प्रक्रिया जारी रहेगी, इस अवधि तक बाजार में इसकी चलन बरकरार रहेगा.

विज्ञापन

देश में 2000 रुपये के नोट का चलन बंद करने के रिजर्व बैंक के फैसले को लेकर देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक एसबीआई ने बड़ा ऐलान किया है. एसबीआई ने कहा है कि बिना पर्ची भरे कोई भी एक दिन में 20 हजार मूल्य तक के 2000 के नोट बदल सकता है.  इसके लिए किसी तरह की मांग पर्ची को भरने की जरूरत नहीं होगी. बता दें, आरबीआई ने 2 हजार रुपये के नोट का चलन बंद करने का फैसला लिया है. लोग 23 मई से लेकर 30 सितंबर तक बैंकों में जाकर 2000 के नोट बदल सकते हैं. लेकिन एक बार में सिर्फ 10 नोट ही बदला जा सकता है.

जिनके बैंक में अकाउंट नहीं हैं वो भी बदल सकते हैं नोट: 2000 रुपये के नोट का चलन आरबीआई ने बंद कर दिया है. हालांकि 23 मई से लेकर 30 सितंबर तक नोट बदलने की प्रक्रिया जारी रहेगी, इस अवधि तक बाजार में इसकी चलन बरकरार रहेगा. सबसे बड़ी बात की वैसे लोग भी नोट बदल सकते हैं जिनके पास बैंक अकाउंट नहीं है. लेकिन बैंकों में कोई भी सिर्फ 10 नोट ही बदल सकते हैं. यानी एक बार में 20 हजार से ज्यादा मूल्य के 2000 रुपये के नोट नहीं बदले जा सकेंगे.

करीब चार महीनों तक जारी रहेगा चलन: आरबीआई ने साफ कर दिया है कि 2000 रुपये के नोट की छपाई बंद कर दी गई है. लोग 23 मई से किसी भी बैंक में 2000 रुपये के नोट बदले जा सकते हैं. यह प्रक्रिया 30 सितंबर तक बैंकों में नोट जमा किया जा सकता है. कोई भी शख्स एक बार में 2000 रुपये के 10 नोट ही बदल सकता है यानी 20 हजार रुपये तक. 2000 रुपये के नोट का अभी चलन बंद नहीं हुआ है. बाजार में दो हजार रुपये के नोट से खरीद-बिक्री की जा सकती है.

Also Read: PM Kisan Yojana: जल्द खत्म होगा 14वीं किस्त का इंतजार! पीएम किसान योजना को लेकर आ रहा बड़ा अपडेट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola