ePaper

PM Kisan Yojana: खत्म होगा 14वीं किस्त का इंतजार! पीएम किसान योजना को लेकर आ रहा यह अपडेट

Updated at : 21 May 2023 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: खत्म होगा 14वीं किस्त का इंतजार! पीएम किसान योजना को लेकर आ रहा यह अपडेट

फरवरी महीने में पीएम मोदी ने किसानों के खाते में 13वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर किए थे. अब 14 वीं किस्त के भी डाले जाने की खबर आ रही है. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि इस दिन सरकार जारी कर सकती है रकम.

विज्ञापन

PM Kisan Yojana: 10 करोड़ से ज्यादा किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त का इंतजार है. अगर आपका नाम भी लाभुकों की लिस्ट में है और आप भी 14वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो बहुत जल्द आपका इंतजार खत्म हो जाएगा. मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि जल्द ही केन्द्र सरकार 14वीं किस्त की रकम जारी कर देगी. जानकारी के मुताबिक केंद्र की मोदी सरकार मई से लेकर जुलाई के बीच आपके खाते में रकम डाल सकती है. हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

इस महीने के अंत तक आ सकता है पैसा: कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें मई महीने के अंत आपके खाते में सम्मान निधि की रकम आ सकी है. रिपोर्ट की माने तो केन्द्र सरकार इसी महीने की 26 से लेकर 31 तारीख तक आपके खाते में 14वीं किस्त की रकम डाल सकती है. गौरतलब है कि फरवरी महीने में पीएम मोदी ने किसानों के खाते में 13वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर किए थे. अब 14 वीं किस्त के भी डाले जाने की खबर आ रही है. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.

गौरतलब है कि पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी लाभुक किसानों के खाते में केन्द्र सरकार 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त में डालती है. इस हिसाब से सरकार हर साल किसानों के खाते में 6 हजार रुपये डालती है. योजना के तहत, पात्र लाभार्थियों को पैसा देने की पूरी देनदारी सरकार की ओर से वहन किया जाता है. सभी भूमिधारी किसान परिवार, जिनके नाम पर कृषि योग्य भूमि है, वे योजना के तहत लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

Also Read: संजय राउत ने पीएम मोदी को दिलाई पुराने दिनों की याद, 2000 के नोट को लेकर कह दी यह बड़ी बात

कैसे हासिल करें पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त की जानकारी: पीएम किसान योजना के 14 वीं किस्त की जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे सारी जानकारी बड़े आराम से हासिल कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट ओपन कर लें. इसके बाद आपके होम पेज पर Farmers Corner सेक्शन दिखाई देगा. आप Beneficiary Status विकल्प का चयन कर लें. इसके बाद आधार या बैंक खाता संख्या दर्ज कर दें. इसके बाद डेटा प्राप्त करें विकल्प पर क्लिक कर दें. आपको 14 वीं किस्त के बारे में जानकारी मिल जाएगी.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola