ePaper

मनचलों ने की छेड़खानी, महिला ने बनाया वीडियो

Updated at : 24 Nov 2014 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
मनचलों ने की छेड़खानी, महिला ने बनाया वीडियो

बेंगलूरु : बेंगलूरु में एक वीडियो सामने आया है, 45 सेंकेंड के इस वीडियो में पांच महिलाओं को मदद के लिए चीखते हुए देखा जा सकता है. वहां से गुजरने वाले कुछ लोगों ने उनकी चीख को अनसुना कर दिया. यह वीडियो उनमें से एक महिला ने बनाया है जो किरात को डिनर लेने बाहर […]

विज्ञापन

बेंगलूरु : बेंगलूरु में एक वीडियो सामने आया है, 45 सेंकेंड के इस वीडियो में पांच महिलाओं को मदद के लिए चीखते हुए देखा जा सकता है. वहां से गुजरने वाले कुछ लोगों ने उनकी चीख को अनसुना कर दिया.

यह वीडियो उनमें से एक महिला ने बनाया है जो किरात को डिनर लेने बाहर गईं थीं. उसी दौरान 11.30 बजे आइसक्रीम पार्लर पर उनके साथ कुछ लोगों ने छेड़खानी की. महिला ने यह वीडियो अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया.
उन लोगों ने महिलाओं पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणियां कर उन्हें परेशान किया हालांकि वो वीडियो में नहीं आ पाए हैं.
उनमें से एक आदमी के मारपीट पर उतारू होने के बाद महिला ने मदद के लिए अपने पति को फोन किया.
पुलिस आयुक्त एम एन रेड़्डी ने कहा कि उन्होंने अभी तक वो वीडियो नहीं देखा है. उन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है. रेड्डी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जांच के निर्देश दे दिए गए हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola