रेल मंत्री प्रभु ने ‘मतभेद दूर करने’ के लिए उद्धव ठाकरे से मुलाकात की

मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आरंभ होने से पहले भाजपा की ओर से अपनी पूर्व सहयोगी शिवसेना के साथ सुलह करने के प्रयासों के बीच रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की है. बीते नौ नवंबर को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने से पहले […]
मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आरंभ होने से पहले भाजपा की ओर से अपनी पूर्व सहयोगी शिवसेना के साथ सुलह करने के प्रयासों के बीच रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से उनके आवास पर मुलाकात की है.
बीते नौ नवंबर को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने से पहले प्रभु ने शिवसेना के साथ अपना 18 साल पुराना संबंध खत्म कर लिया था। बीती रात उन्होंने ‘मतभेदों को दूर करने’ के लिए उद्धव से मुलाकात की. शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने पीटीआई से कहा कि ‘प्रभु हमारे पुरानी सहयोगी हैं. अब वह रेल मंत्री भी हैं. मुंबई और महाराष्ट्र के विकास के लिए उनके एवं उद्धव जी के बीच कई चीजों पर चर्चा हुई.’
राउत ने कहा कि ‘अगर दो लोगों के बीच किसी कारणवश गलतफहमी होती है तो मुलाकात के बाद यह दूर हो जाती है. उद्धव जी के स्वभाव को लंबे वक्त से जानते हुए वह किसी के खिलाफ वैर नहीं रखेंगे.’ उद्धव और प्रभु के बीच मुलाकात की खासी अहमियत है क्योंकि पिछले सप्ताह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले सरकार में शामिल होने को लेकर शिवसेना के लिए दरवाजे खुले हैं. शीतकालीन सत्र की शुरुआत आठ दिसंबर से होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




