प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनकपुर का दौरा रद्द

Updated:
विज्ञापन

काठमांडो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीता की जन्मस्थली नेपाल के जनकपुर का प्रस्तावित दौरा आखिरी समय पर कुछ राजनीतिक दलों के विरोध और राजनीतिक व्‍यस्‍तता के कारण रद्द कर दिया गया. सरकारी सूत्रों ने आज इसकी जानकारी दी. मोदी आगामी 25 नवंबर को 18वें दक्षेस शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए काठमांडो जा […]

विज्ञापन

काठमांडो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीता की जन्मस्थली नेपाल के जनकपुर का प्रस्तावित दौरा आखिरी समय पर कुछ राजनीतिक दलों के विरोध और राजनीतिक व्‍यस्‍तता के कारण रद्द कर दिया गया. सरकारी सूत्रों ने आज इसकी जानकारी दी. मोदी आगामी 25 नवंबर को 18वें दक्षेस शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए काठमांडो जा रहे हैं.

दक्षेस सम्मेलन 26-27 नवंबर को हो रहा है. नेपाल के आधारभूत संरचना और परिवहन मंत्री तथा जनकपुर में तैयारी समिति के प्रमुख बिमलेंद्र निधि ने कहा, मुझे यहां विदेश मंत्रालय की ओर से मोदी के इस धार्मिक स्थल के दौरे को रद्द किए जाने के बारे में सूचित किया गया है. बहरहाल, मोदी के लुम्बिनी और मुक्तिनाथ जैसे धार्मिक स्थलों के प्रस्तावित दौरे के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है.

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे पर दोनों देशों के बीच पर्यटन, उर्जा और रेलवे के क्षेत्र में समझौतों पर हस्ताक्षर किये जा सकते हैं. मोदी के दौरे को लेकर जनकपुर में तैयारियां आखिरी दौर में थीं. यूसीपीएन-माओवादी तथा मधेसी दलों ने खुद को स्थानीय तैयारी समिति में शामिल नहीं किए जाने के कारण विरोध शुरु कर दिया. इस कारण यह दौरा रद्द किया गया.

मंत्री ने कहा, मोदी के दौरे को रद्द किए जाने के फैसले से मैं दुखी हूं क्योंकि दौरे की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही थी. निधि ने कहा कि कुछ स्थानीय राजनीतिक समूहों ने दौरे की तैयारियों के खिलाफ धरना दिया. इस स्थिति में दौरे को रद्द करने का फैसला किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola