पर्सन ऑफ द ईयर के दावेदारों में शामिल मोदी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
न्यूयॉर्क: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टाइम पत्रिका के पर्सन ऑफ द इयर के दावेदारों में शामिल हैं. मोदी को दुनिया के उन 50 नेताओं, कारोबारियों तथा मनोरंजन क्षेत्र की हस्तियों में शामिल किया गया हैं जिन्हें ‘टाइम’ पत्रिका के ‘पर्सन ऑफ इ ईयर’ के दावेदारों की सूची में जगह दी गई है. टाइम के […]
विज्ञापन
न्यूयॉर्क: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टाइम पत्रिका के पर्सन ऑफ द इयर के दावेदारों में शामिल हैं. मोदी को दुनिया के उन 50 नेताओं, कारोबारियों तथा मनोरंजन क्षेत्र की हस्तियों में शामिल किया गया हैं जिन्हें ‘टाइम’ पत्रिका के ‘पर्सन ऑफ इ ईयर’ के दावेदारों की सूची में जगह दी गई है.
टाइम के ‘पर्सन ऑफ द ईयर-2014’ की घोषणा अगले महीने की जाएगी और प्रकाशन का कहना है कि इस पदवी से उन लोगों को नवाजा जाएगा जिन्होंने बीते साल अच्छे अथवा बुरे के तौर पर खबरों और हमारे जीवन को प्रभावित किया. टाइम पत्रिका हर साल प्रभावित करने वाले लोगों की सूची जारी करता है. इस बार मोदी लोकसभा चुनाव के पहले एक बड़े राष्ट्रीय नेता के रूप में उभर कर सामने आये हैं.
पत्रिका ने मोदी को ‘एक समय का विवादित क्षेत्रीय नेता’ करार देते हुए कहा कि वह अपनी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आर्थिक विकास के मंच पर भारी चुनावी जीत दिलाने के बाद प्रधानमंत्री बने.
टाइम ने अपने पाठकों से कहा कि वे उस व्यक्ति के लिए वोट करें जिनके बारे में वे सोचते हैं कि उसे ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ का खिताब मिलना चाहिए. पाठकों की पसंद के बारे में अगले महीने घोषणा की जाएगी और टाइम के संपादक 50 दावेदारों में से व्यक्ति का चुनाव करेंगे.
मोदी को अब तक 3.8 फीसदी मत मिले हैं, जो रुसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन, नोबेल की शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई तथा इबोला का उपचार कर रहे चिकित्सकों एवं नर्सों के बाद सबसे ज्यादा वोट पाने वाले व्यक्तिव हैं.
‘पर्सन ऑफ द ईयर’ के दावेदारों में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विदोदो, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनी, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, आईएस का सरगना अबू बक्र अल-बगदादी, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी और पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन शामिल हैं.
इस दौड में शामिल बडे कारोबारियों में अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस, चीन ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के संस्थापक जैक मा, जीएम की पहली महिला सीईओ मैरी बारा और एप्पल के सीईओ टिम कुक के नाम हैं. मनोरजंन जगत से पॉप गायिका बेयोंस, टेलर स्विफ्ट, रियालिटी स्टार किम करदाशियां तथा अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस के नाम शामिल हैं.
पिछले साल के ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ पोप फ्रांसिस इस बार भी दावेदारों की सूची में शामिल किए गए हैं. इस सूची में उन 200 नाइजीरियाई लडकियों को भी जगह दी गई है जिन्हें चरमपंथी संगठन बोको हराम ने बंधक बनाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










