ePaper

ओबामा और पोप के बाद मोदी ट्विटर पर दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय

Updated at : 19 Nov 2014 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
ओबामा और पोप के बाद मोदी ट्विटर पर दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय

नयी दिल्‍ली : पीएम नरेंद्र मोदी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर अधिकतम फालोअर्स के साथ दुनिया में दूसरे नंबर के सबसे लोकप्रिय नेता हो गये है. फेसबुक पर मोदी के बीते पांच माह में 70 लाख से ज्‍यादा फैन्‍स बढ़े है. वहीं ट्विटर पर फालोअर्स की संख्‍या 80 लाख के पार हो गई है. ट्विटर […]

विज्ञापन
नयी दिल्‍ली : पीएम नरेंद्र मोदी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर अधिकतम फालोअर्स के साथ दुनिया में दूसरे नंबर के सबसे लोकप्रिय नेता हो गये है. फेसबुक पर मोदी के बीते पांच माह में 70 लाख से ज्‍यादा फैन्‍स बढ़े है. वहीं ट्विटर पर फालोअर्स की संख्‍या 80 लाख के पार हो गई है. ट्विटर में मोदी लोकप्रियता के मामले में सिर्फ दो व्‍यक्तियों, अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा व रोमन कैथोलिक धर्म गुरु पोप फ्रांसिस से पीछे है.
सोशल मीडिया का सक्रियता से इस्तेमाल करने वाले मोदी के फेसबुक पर प्रशंसकों की संख्या में पांच माह में ही 70 लाख का इजाफा हुआ है और यह संख्या 2.5 करोड से अधिक हो गई है. अब वह फेसबुक पर प्रशंसकों की संख्या के मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से ही पीछे हैं. ओबामा के प्रशंसकों की संख्या 4.36 करोड है. इसी तरह माइक्रोब्लागिंग साइट ट्विटर पर लोकप्रियता के मामले में मोदी तीसरे नंबर पर हैं. उनसे आगे सिर्फ ओबामा व पोप हैं.
जुलाई में फेसबुक पर मोदी के दोस्‍तों की संख्या 1.8 करोड थी, जबकि ट्विटर पर उनको 50.9 लाख लोग फालो कर रहे थे. ट्विटर पर लोकप्रियता के मामले में ओबामा 4.3 करोड़ फालोअर्स के साथ सबसे आगे हैं. उनके बाद पोप फ्रांसिस का नंबर आता है, जिनके फालोअर्स की संख्या 1.4 करोड है.
ट्विटर ने बयान में कहा कि मई में लोकसभा चुनाव में जीत के बाद से मोदी के फालोअर्स की संख्या दोगुनी हो गई है. उनका चुनावी जीत पर किया गया ट्विट भारत में सबसे अधिक बार दोबारा ट्विट किया जाने वाला रहा. इसे 70,586 बार दुबारा ट्विट किया गया.
बयान में कहा गया है कि मोदी सोशल मीडिया पर नवोन्मेषण में आगे हैं. वह दुनिया के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो अपनी विदेश यात्राओं के दौरान ट्विटर मिरर साथ लेकर जाते हैं.
फेसबुक पर उनके आईएनएस विक्रमादित्य पोस्ट को 8.22 लाख लाइक मिले. वहीं स्वतंत्रता दिवस पर उनके पोस्ट को 7.72 लाख लोगों ने लाइक किया. वहीं जी-20 नेताओं के साथ बैठक पर उनके पोस्ट को 4.47 लाख व उनकी मार्क जुकरबर्ग के साथ बैठक के पोस्ट को 6.19 लाख लाइक मिले थे. अपनी आस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान मोदी ने आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टोनी एबट के साथ टूल का इस्तेमाल करते हुए ट्विट किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola