18 सितंबर की टॉप 20 खबरें: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, इनामी नक्सली असीम मंडल गिरफ्तार, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में ठोका शतक
एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की 20 बड़ी खबरें
18 September Top 20 News: TMC के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर ममता बनर्जी और ऋतब्रत गुट के विवाद के बीच चुनाव आयोग ने पार्टी का नाम-सिंबल फ्रीज कर दिया है. वहीं कोलकाता STF ने प्रतिबंधित माओवादी संगठन के शीर्ष नेता असीम मंडल उर्फ आकाश को गिरफ्तार किया. इधर, भारत ने तीसरे T20I में अफगानिस्तान को हरा दिया है. अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक जड़कर नया रिकॉर्ड बनाया है.ऐसी ही टॉप 20 खबरें यहां पढ़ें.
1. TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता-रीतब्रत गुट को चुनना होगा पार्टी का नया नाम और चुनाव चिह्न, EC ने मांगे 3 ऑप्शन
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की 2 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) के नाम और चुनाव चिह्न को फ्रीज कर दिया है. तृणमूल कांग्रेस को अब पार्टी के लिए एक नया नाम और चुनाव चिह्न चुनना होगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
2. 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल की गिरफ्तारी के बाद बोले शुभेंदु अधिकारी- बंगाल में ‘लाल आतंक’ की वापसी बर्दाश्त नहीं
पश्चिम बंगाल पुलिस ने 2.20 करोड़ रुपये के इनामी शीर्ष माओवादी नेता असीम मंडल उर्फ आकाश को गिरफ्तार किया है. इस गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में 'लाल आतंक' की वापसी को बर्दाश्त न करने की दो टूक चेतावनी दी है.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
3. बंगाल पुलिस ने शीर्ष नक्सली नेता असीम मंडल को कब और कैसे किया गिरफ्तार, पुलिस कमिश्नर ने बताया
कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने प्रतिबंधित माओवादी संगठन के शीर्ष नेता असीम मंडल उर्फ आकाश को गिरफ्तार किया है. पुलिस कमिश्नर अजय नंद ने इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी की संक्षिप्त कहानी बतायी है, जिसमें एसटीएफ की लगातार घेराबंदी और उसका पीछा करना शामिल था. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
4. IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान का 3-0 से किया क्लीन स्वीप, तीसरे टी20 मैच में 127 रन से दर्ज की जीत
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरा टी20 127 रन से जीत लिया है, सीरीज क्लीन स्वीप कर ली है. अभिषेक शर्मा के धमाकेदार शतक ने टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
5. Abhishek Sharma fastest T20I century: अभिषेक शर्मा ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, 35 नहीं सिर्फ 30 गेंदों में ठोका T20I शतक
Abhishek Sharma fastest T20I century: T20I में भारत के लिए सबसे तेज शतक! अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में बना डाला ये रिकॉर्ड. जानें कैसे रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
6. PM Modi Birthday: कटरा से उज्जैन तक दीपोत्सव, महाकाल की नगरी से मरीन ड्राइव तक कैसे मना जश्न, देखें VIDEO
PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर गुरुवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किए गए. दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, असम, ओडिशा और जम्मू-कश्मीर में दीये जलाए गए. भाजपा ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर लोगों से आशीर्वाद का दीया जलाकर उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करने की अपील की थी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
7. PM Modi Birthday: मेलोनी ने कहा ‘मेरे दोस्त’, नेतन्याहू बोले- भारत वर्ल्ड पावर, पुतिन ने भी दी बधाई
PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुभकामनाएं दीं. तीनों नेताओं ने अपने संदेशों में भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग का भी जिक्र किया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
8. चंद्रशेखरन फिर बने टाटा संस के चेयरमैन, नाेएल टाटा का विरोध नहीं आया काम
टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की अगले 5 साल के लिए पुनः नियुक्ति हुई है. हालांकि, टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा ने इस फैसले पर असहमति जताई. जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
9. दिवंगत नेता सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले- पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई मंत्रियों और विधायकों ने दिवंगत गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को उनके द्वादश कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित की. सीएम ने उनके निधन को राज्य के लिए एक बड़ी क्षति बताया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
10. बिहार में राहत बांटने पहुंचे शख्स के फलों के डिब्बों पर टूट पड़ी भीड़, बेटियों से भी हुई धक्का-मुक्की
Bihar Flood: बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हरियाणा से फल लेकर पहुंचे सहज दुग्गल उस वक्त परेशान हो गये, जब राहत सामग्री लेने के दौरान भीड़ ने अफरातफरी मचा दी . उनकी बेटियों के साथ भी धक्का-मुक्की की गयी . घटना का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लोगों से सवाल किया- ‘मैं इतनी दूर से सिर्फ आपके लिए आया हूं, आप मेरे साथ ऐसा क्यों कर रहे हैं?’ यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
11. पीएम मोदी के जन्मदिन पर रोशनी से जगमगाया जेपी गंगा पथ, सीएम सम्राट चौधरी ने जलाए दीप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) को दीयों से सजाया गया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसमें बिहार के समृद्ध स्वरूप को प्रदर्शित किया गया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
12. UP Panchayat Election 2026: आयोग ने उठाया ऐसा कदम, तारीख के ऐलान से पहले ही चुनावी मशीनरी हुई अलर्ट
UP Panchayat Election 2026: उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं. राज्य निर्वाचन आयोग ने FRS सर्वर की सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश दिए हैं और मतदाता सूची का काम भी आगे बढ़ चुका है. हालांकि, चुनाव की अंतिम तारीख का ऐलान अभी बाकी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
13. पाकिस्तान में लॉकडाउन जैसे नियम, रात 9 बजे बाजार बंद, शादी में सिर्फ एक डिश, जानें क्यों बढ़ी मुश्किलें?
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कमी और बढ़ते संकट के कारण सरकार ने खर्च कम करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं. सरकारी दफ्तरों, बाजारों और शादी समारोहों पर इसका असर पड़ेगा. जानें क्या हैं ये नए नियम. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
14. ‘ये सब बेवकूफी भरी बातें हैं’...परमाणु हथियार छोड़ने पर किम जोंग की बहन का दो टूक जवाब, कहा-ये हमारी सुरक्षा की गारंटी
North Korea rejects nuclear disarmament : उत्तर कोरिया ने एक बार फिर परमाणु हथियार छोड़ने से इनकार किया है. किम जोंग उन की बहन किम यो-जोंग ने परमाणु निरस्त्रीकरण की कोशिशों को खारिज करते हुए कहा कि देश की परमाणु ताकत उसकी सुरक्षा का जरूरी हिस्सा है.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
15. उम्र नहीं बनेगी पढ़ाई की राह में रोड़ा, अब 10वीं-12वीं पास करेंगी जीविका दीदियां
BBOSE Jeevika Didi: बिहार की उन महिलाओं के लिए अच्छी खबर है, जो किसी वजह से अपनी 10वीं या 12वीं की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई थीं. अब उन्हें दोबारा पढ़ाई पूरी करने का मौका मिलेगा. बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE), जीविका, एजुकेट गर्ल्स और प्रथम की साझा पहल से जीविका दीदियों को 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
16. एग्रीकल्चर पढ़ने का बना रहे हैं प्लान? पूसा के इस कॉलेज में लें एडमिशन, टॉप 20 में है शामिल
RPCAU Pusa BSc Agriculture: बिहार में रहकर एग्रीकल्चर की पढ़ाई करना चाहते हैं तो RPCAU आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. NIRF Ranking में ये देशभर के एग्रीकल्चर कॉलेज की लिस्ट में 14वें स्थान पर है. यहां UG, PG और PhD तक के कोर्स ऑफर किए जाते हैं. अगर आप भी इस कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं तो संस्थान के बारे में डिटेल जानकारी जुटा लें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
17. दोस्त ने मांगी गाड़ी और कर दिया एक्सीडेंट, तो क्या आपको भी होगी जेल? गुरुग्राम केस से समझिए पूरा मामला
अगर आपकी कार कोई दोस्त, रिश्तेदार या दूसरा व्यक्ति चला रहा था और उससे एक्सीडेंट हो गया, तो क्या गाड़ी के मालिक पर भी केस हो सकता है? जानें कब ड्राइवर की जिम्मेदारी बनती है और किन परिस्थितियों में मालिक भी कानूनी मुश्किल में फंस सकता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
18. UPI MDR Fees Update: जब डिजिटल पेमेंट से सिस्टम के पैसे बचते हैं, तो अब मर्चेंट्स पर चार्ज क्यों? समझें पूरा इनसाइड कैलकुलेशन
15 अक्टूबर 2026 से ₹2000 से ऊपर के मर्चेंट UPI पेमेंट्स पर 0.4% MDR लागू होगा. जानें ग्राहकों पर इसका क्या असर होगा और सरकार ने क्यों लिया यह फैसला. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
19. Disha Salian Case: ₹500 करोड़ का मानहानि नोटिस और 7 दिन का अल्टीमेटम, बुरे फंसे आदित्य ठाकरे-अनिल देशमुख
Disha Salian Case: दिशा सालियन केस में नया विवाद सामने आया है. दिशा के पिता सतीश सालियन ने आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को ₹500 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजते हुए उनके कथित बयानों पर आपत्ति जताई है. उन्होंने हर्जाने के साथ दोनों नेताओं से सार्वजनिक और बिना शर्त माफी की भी मांग की है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
20. Friday OTT Releases: वीकेंड का प्लान यहीं बनाइए, 18 सितंबर को ओटीटी पर आ रही हैं ये 7 फिल्में-सीरीज
Friday OTT Releases: 18 सितंबर को ओटीटी पर 7 नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. ‘लस्ट स्टोरीज 3’ से लेकर ‘द स्कैंडल’ और ‘कट्टालन’ तक, जानें इस शुक्रवार क्या-क्या नया देखने को मिलेगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए