Gujarat News : भरूच में बड़ा हादसा, कोविड सेंटर में भीषण आग लगने से 18 की मौत

Updated at : 01 May 2021 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
Gujarat News : भरूच में बड़ा हादसा, कोविड सेंटर में भीषण आग लगने से 18 की मौत

Bharuch hospital fire/ Gujarat :कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच एक बुरी खबर गुजरात के भरूज जिले से आ रही है. यहां कोविड केयर सेंटर में बड़ा हादसा हुआ है जिसमें 18 लोगों की जान चली गई है. जानकारी के अनुसार देर रात कोविड सेंटर में भीषण आग लग गई है जिसकी चपेट में आकर 18 लोगों की जान चली गई.

विज्ञापन
  • एक बुरी खबर गुजरात के भरूज जिले से आ रही है

  • देर रात कोविड सेंटर में भीषण आग लग गई

  • आग की चपेट में आकर 18 लोगों की जान चली गई

Bharuch hospital fire/ Gujarat :कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच एक बुरी खबर गुजरात के भरूज जिले से आ रही है. यहां कोविड केयर सेंटर में बड़ा हादसा हुआ है जिसमें 18 लोगों की जान चली गई है. जानकारी के अनुसार देर रात कोविड सेंटर में भीषण आग लग गई है जिसकी चपेट में आकर 18 लोगों की जान चली गई.

बताया जा रहा है कि आग लगने की घटना देर रात साढ़े 12 बजे के आसपास की है. जिले के पटेल वेलफेयर अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए कोविड केयर सेंटर बनाया गया था. आग लगने के तुरंत बाद यहां भर्ती मरीजों को नजदीकी अस्पताल में शिफ्ट करने का काम किया गया.

इस संबंध में पुलिस ने जानकारी दी कि आग की चपेट में आकर एक दर्जन लोगों की मौत हो गई. आग किस वजह से लगी इसका पता लगाने का प्रयास जारी है. बताया जा रहा है कि इस चार तल्ले में चल रहे हॉस्पिटल में 50 और मरीज भर्ती थे.

टीवी रिपोर्ट के अनुसार हादसे में 18 लोगों की जान गई है जबकि आग लगने के तुरंत बाद यह खबर आई कि आग लगने से 12 लोगों की मौत हुई है.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola