ePaper

राहुल ने साधा मोदी पर निशाना, कहा, कर रहे सफाई, फैला रहे जहर

Updated at : 13 Nov 2014 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल ने साधा मोदी पर निशाना, कहा, कर रहे सफाई, फैला रहे जहर

नयी दिल्ली : जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाने के लिए कांग्रेस पार्टी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान पार्टी अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि नेहरू की विरासत देश की संपत्त‍ि है. वे आधुनिक सोच के थे और उन्होंने औधोगिक विकास किया. भाजपा पर हमला करते हुए सोनिया ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाने के लिए कांग्रेस पार्टी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान पार्टी अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि नेहरू की विरासत देश की संपत्त‍ि है. वे आधुनिक सोच के थे और उन्होंने औधोगिक विकास किया.

भाजपा पर हमला करते हुए सोनिया ने कहा नेहरू के सपनों को मिटाने की कोशिश हो रही है. हमारी सोच साफ और सीधी होनी चाहिए. कुछ लोग उनकी विचारधारा मिटाने की कोशिश में लगे हैं. आज गुस्सा करने वाले लोग देश चला रहे हैं. हमें जन आंदोलन खड़ा करना होगा.

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के द्वारा देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में दुनिया भर से लोगों को आमंत्रित किया गया है. कई प्रमुख नेता भी आमंत्रित किये गये हैं, लेकिन कांग्रेस ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित नहीं किया है. अब कांग्रेस के शीर्ष नेता उन पर नेहरू का नाम लेकर जोरदार राजनीतिक हमला कर रही है.

सोनिया ने कहा हमने अपने नेताओं से संघर्ष करना सीखा है. नेहरू जी व्यक्ति से ज्यादा संस्था पर जोर देते थे.नेहरू जी की विरासत सिर्फ इतिहास के पन्नों में नहीं. हमारे कांग्रेस के नेता ही राष्‍ट्र निर्माता हैं. उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को लोगों से जुडने की अपील की.

पार्टी उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने मोदी पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला किया. उन्होंने कहा कि सरकार बनाने से पहले उन्होंने बड़े-बड़े वादे किया लेकिन पूरा नहीं किया. राहुल ने सफाई अभियान पर मोदी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वे फोटो खिंचवाने के लिए अभियान चला रहे हैं.राहुल गांधी ने कहा, कांग्रेस ने कई गलतियां की हैं. शुरुआत से अभी तक में हमसे कई गलतियां हुई हैं जिसका परिणाम अच्‍छा नहीं हुआ है.

इस कार्यक्रम में नेहरू की विरासत और विश्व के प्रति उनके दर्शन पर विचार-विमर्श किया गया. कांग्रेस ने नेहरू जयंती के इस कार्यक्रम के लिए एक समिति गठित की जिसकी अध्‍यक्षता दिल्ली की पूर्व मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित ने की. उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को एक शपथ भी दिलाई. गौरतलब है कि नेहरू जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित नहीं किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola