महिला सांसदों से अमर्यादित व्यवहार करना पड़ा भारी: कल्याण बनर्जी पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी, फोटो एक्स
Kalyan Banerjee Suspended: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी को अमर्यादित आचरण और महिला विरोधी टिप्पणियों के आरोप में संसद के पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है.
Kalyan Banerjee Suspended: संसदीय कार्य एवं कानून राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बुधवार को सदन में कल्याण बनर्जी के निलंबन का प्रस्ताव पेश किया, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी.
स्पीकर को मिली थी लिखित शिकायत
कार्रवाई के समय सदन की अध्यक्षता कर रहे टीडीपी (TDP) सांसद केपी कृष्णा प्रसाद टेन्नेटी ने लोकसभा को सूचित किया कि अध्यक्ष (स्पीकर) को कल्याण बनर्जी के कथित व्यवहार और भाषा को लेकर एक लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी.
कल्याण बनर्जी के खिलाफ क्या लगाया गया आरोप?
कल्याण बनर्जी पर संसद के कामकाज के दौरान अनुचित व्यवहार करने, महिला विरोधी लहजे में एनसीपी (NCP) सदस्यों का अपमान करने और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के खिलाफ मौखिक रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का गंभीर आरोप है.
'आदतन अपराधी' हैं बनर्जी: काकोली घोष दस्तीदार
बारासात से सांसद और एनसीपी प्रतिनिधि काकोली घोष दस्तीदार ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर उन्हें संसद से निष्कासित करने की मांग की थी. दस्तीदार ने अपनी शिकायत में 28 मई, 2026 के एक पिछले मामले का भी हवाला दिया था. संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए काकोली घोष दस्तीदार ने कल्याण बनर्जी को आदतन अपराधी करार दिया. उन्होंने कहा: "जो व्यक्ति संसद जैसी पवित्र जगह पर बार-बार महिला सांसदों का अपमान करता है, अशिष्ट भाषा का प्रयोग करता है और धमकाता है, उसे किसी भी कीमत पर छूट नहीं मिलनी चाहिए. ऐसे आचरण के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होना बेहद जरूरी है."
ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर पुलिस की कार्रवाई, बच्ची के सामने पिता को उठाया; पत्नी बोलीं- सर, बच्ची रो रही है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










