‘केसरी’ ने लिखा : गोडसे को गांधी नहीं बल्कि नेहरू को मारना चाहिए था

तिरुवनंतपुरम : संघ के मुखपत्र ‘केसरी’ में भाजपा नेता बी गोपालाकृष्णन ने 17 अक्तूबर के अंक में इशारों में लिखा है कि महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे को असल में पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को निशाना बनाना चाहिए था. गोपालाकृष्णन केरल की चालाकुडी लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे. उन्होंने […]
तिरुवनंतपुरम : संघ के मुखपत्र ‘केसरी’ में भाजपा नेता बी गोपालाकृष्णन ने 17 अक्तूबर के अंक में इशारों में लिखा है कि महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे को असल में पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को निशाना बनाना चाहिए था. गोपालाकृष्णन केरल की चालाकुडी लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे. उन्होंने लिखा है कि नेहरू का स्वार्थ सभी बड़ी राष्ट्रीय त्रसदियों की वजह था.
कांग्रेस ने आरएसएस पर हमला करते हुए कहा कि मुखपत्र में छपे इस लेख से आरएसएस का चेहरा साफ हो गया है. नेहरू आजादी की लड़ाई के दौरान जेल गए. कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि कांग्रेस ‘केसरी’ के इस लेख की निंदा करती है. इसपर कार्रवाई होनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




