पाक ने किया नियंत्रण रेखा पर दो बार सीजफायर उल्लंघन

Updated at : 17 Oct 2014 1:58 PM (IST)
विज्ञापन
पाक ने किया नियंत्रण रेखा पर दो बार सीजफायर उल्लंघन

जम्मू: पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के करीब भारतीय चौकियों पर छोटे हथियारों और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी कर दो बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई की. सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आज सुबह नौ बजकर करीब 55 मिनट पर पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ […]

विज्ञापन

जम्मू: पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के करीब भारतीय चौकियों पर छोटे हथियारों और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी कर दो बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिसके बाद सेना ने जवाबी कार्रवाई की.

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आज सुबह नौ बजकर करीब 55 मिनट पर पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के हमीरपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के करीब भारतीय चौकियों पर छोटे हथियारों और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की. सीमा की पहरेदारी कर रहे सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की जो अंतिम खबर मिलने तक जारी थी.
उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने कल रात भी नौ बजे से 10 बजकर 45 मिनट तक पुंछ के हमीरपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के करीब अग्रिम इलाकों को निशाना बनाया। इसके बाद भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की.
अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में सैनिकों के पक्ष में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है
संघर्षविराम उल्लंघन की दोनों घटनाओं से पहले, पाकिस्तान ने 15 अक्तूबर को नियंत्रण रेखा के करीब पुंछ के सौजियां-किरनी-शाहपुर पट्टी में गोलीबारी की और मोर्टार दागे थे. संघर्षविराम उल्लंघन की इस घटना में कुइयां गोतिरियां गांव का सात वर्षीय रियाज घायल हो गया था.
जम्मू जोन के संभागीय आयुक्त शांत मनु ने बतायाकि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पिछले कुछ दिनों से शांति है. पाकिस्तानी सैनिकों ने एक अक्तूबर के बाद से जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी की और मोर्टार दागे.
इन घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गयी और 13 सुरक्षाकर्मियों सहित 95 से अधिक लोग घायल हो गए. सीमा के आसपास स्थित 113 बस्तियों के करीब 30,000 लोगों को सीमा पार से होने वाली गोलीबारी के कारण अपना घर बार छोड़ना पडा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola