ePaper

नागपुर के सावनेर क्षेत्र के मतदान केंद्र में बिजली गिरी, आठ घायल

Updated at : 15 Oct 2014 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
नागपुर के सावनेर क्षेत्र के मतदान केंद्र में बिजली गिरी, आठ घायल

नागपुरः नागपुर में सावनेर क्षेत्र के एक मतदान केंद्र में बिजली गिरने से आठ लोगों के घायल होने की खबर है. घायलों को अस्पताल में भेज दिया गया है. हालांकि इस दुर्घटना में किसी के मौत की खबर नहीं है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात से विदर्भ के कई इलाकों में बरसात हो रही […]

विज्ञापन

नागपुरः नागपुर में सावनेर क्षेत्र के एक मतदान केंद्र में बिजली गिरने से आठ लोगों के घायल होने की खबर है. घायलों को अस्पताल में भेज दिया गया है. हालांकि इस दुर्घटना में किसी के मौत की खबर नहीं है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात से विदर्भ के कई इलाकों में बरसात हो रही थी बिजली भी बहुत कड़क रही थी. इस गांव में पुलिस फोर्स पहुंच चुकी है. पीड़ितो को राहत देने का काम शुरु हो चुका है.

बारिश के कारण इन इलाकों में मतदान के प्रति उदासीनता भी देखी जा रही है. भयंकर बारिश के कारण लोग अपने घरों से कम निकल रहे हैं. भारी बारिश के कारण मतदान केंद्र में भी पुख्ता इंतजाम किये गये है. बिजली गिरने के बाद यहां कि स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है. सुरक्षा के मद्देनजर यहां पुलिस फोर्स को भेजा गया है और लोगों को सुरक्षित रूप से मतदान करने की सुविधा उपल्बध करायी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola