सीमा पर फायरिंग : आखिर क्यों तमाम दावों के बावजूद नतीजा सिफर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Oct 2014 1:21 PM
भारत-पाक सीमा पर गोलीबारी भारत-पाक सीमा पर लगातार गोलीबारी जारी है. पाकिस्तान की ओर से सीज फायर का उल्लंघन किये जाने के बाद से यह स्थिति उत्पन्न हुई है. भारतीय क्षेत्र में पाकिस्तानी गोलीबारी से अबतक नौ आम लोगों की मौत हो चुकी है. भारत का कहना है कि पाकिस्तान घुसपैठ के इरादे से भारतीय […]
भारत-पाक सीमा पर गोलीबारी भारत-पाक सीमा पर लगातार गोलीबारी जारी है. पाकिस्तान की ओर से सीज फायर का उल्लंघन किये जाने के बाद से यह स्थिति उत्पन्न हुई है.
भारतीय क्षेत्र में पाकिस्तानी गोलीबारी से अबतक नौ आम लोगों की मौत हो चुकी है. भारत का कहना है कि पाकिस्तान घुसपैठ के इरादे से भारतीय सीमा पर गोलीबारी कर रहा है. सर्दी की शुरुआत से पहले अकसर पाकिस्तान भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश करता है और सीमा पर गोलीबारी होती है, जिसमें कई बार आम लोग सहित सेना के जवान भी शहीद होते हैं.
जब भी पाकिस्तान सीमा पर गोलीबारी करता है, हमारे देश की तरफ से यह बयान आता है कि हमारी सेना इसका मुंहतोड़ जवाब देगी. लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात. लेकिन यहां सवाल यह है कि आखिर कब तक भारतीय आम नागरिक अपनी जान का खतरा झेलते रहेंगे. बड़े-बड़े बयानों के बावजूद क्या उनके जानमाल की रक्षा होगी. आइए जानें पाकिस्तान की हिमाकत पर कैसे-कैसे बयान दिये गये:-
पाकिस्तान अगर सीजफायर का उल्लंघन यूं ही जारी रखता है तो उसे भारी कीमत चुकाने के लिए तैयार रहना होगा. रक्षा मंत्री ने कहा पाकिस्तान अगर शांति चाहता है तो जल्द से जल्द फायरिंग बंद करे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










