जयललिता के समर्थन में निजी स्कूलों को कल बंद रखने का फैसला रद्द
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चेन्नई: अन्नाद्रमुक अध्यक्ष जे जयललिता के समर्थन में कल 4,500 से अधिक निजी स्कूलों को बंद करने के अपने फैसले को रद्द करते हुए तमिलनाडु के फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन्स ऑफ प्राइवेट स्कूल्स ने आज ऐलान किया कि स्कूल छुट्टियों के बाद कल ही फिर से खुल जाएंगे. हालांकि फेडरेशन के सचिव डीसी इलनगोवन ने एक […]
विज्ञापन
चेन्नई: अन्नाद्रमुक अध्यक्ष जे जयललिता के समर्थन में कल 4,500 से अधिक निजी स्कूलों को बंद करने के अपने फैसले को रद्द करते हुए तमिलनाडु के फेडरेशन ऑफ एसोसिएशन्स ऑफ प्राइवेट स्कूल्स ने आज ऐलान किया कि स्कूल छुट्टियों के बाद कल ही फिर से खुल जाएंगे.
हालांकि फेडरेशन के सचिव डीसी इलनगोवन ने एक बयान में कहा कि सभी निजी स्कूलों के प्रतिनिधियों द्ववारा कल स्कूल शिक्षा निदेशालय में प्रदर्शन करने का फैसला यथावत है. उन्होंने कल घोषणा की थी कि राज्य के 4,500 से ज्यादा निजी स्कूल जयललिता के समर्थन में बंद रहेंगे.
जयललिता आय से अधिक संपत्ति के मामले में बेंगूलर की जेल में बंद हैं. द्रमुक अध्यक्ष एम करणानिधि समेत कई नेताओं ने जयललिता को जेल भेजने के खिलाफ स्कूलों के प्रदर्शन के फैसले पर आपत्ति जताई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










