हरियाणा चुनाव:सुषमा ने कहा,इसबार लूट की सरकार को बदलें

Updated:
विज्ञापन
हरियाणा चुनाव:सुषमा ने कहा,इसबार लूट की सरकार को बदलें

कालका : हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा का अभियान अपने रंग में है. इस दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कालका में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लूट और हेकड़ी की सरकार को इस बार बदलें. इस बार हरियाणा में बदलाव लायें. उन्होंने हरियाणा के मुख्‍यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा पर हमला […]

विज्ञापन

कालका : हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा का अभियान अपने रंग में है. इस दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कालका में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लूट और हेकड़ी की सरकार को इस बार बदलें. इस बार हरियाणा में बदलाव लायें.

उन्होंने हरियाणा के मुख्‍यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा पर हमला करते हुए कहा कि वे कहते हैं हम जेल से शपथ लेंगे. अब आपको तय करना है कि आप अपने काम के लिए तिहाड़ जाना पसंद करेंगे क्या?

उन्होंने इस बार भाजपा के पक्ष में वोट करने की लोगों से अपील की. गौरतलब है कि हरियाणा में 15 अक्टूबर को चुनाव होने हैं. वहीं दूसरी ओर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी करनाल में राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola