ePaper

संघ प्रमुख का नागपुर में संबोधन,गुहा ने किया दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण का विरोध

Updated at : 03 Oct 2014 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
संघ प्रमुख का नागपुर में संबोधन,गुहा ने किया दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण का विरोध

नागपुर : संघ प्रमुख मोहन भागवत आज विजया दशमी के दिन नागपुर में लोगों को संदेश सुनायेंगे, जिसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर दिखाया जायेगा. भाजपा राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने इस बात पर कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज करते हुए कहा कि संघ एक साम्‍प्रदायिक हिन्‍दु संगठन है. इसलिए […]

विज्ञापन

नागपुर : संघ प्रमुख मोहन भागवत आज विजया दशमी के दिन नागपुर में लोगों को संदेश सुनायेंगे, जिसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर दिखाया जायेगा. भाजपा राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने इस बात पर कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज करते हुए कहा कि संघ एक साम्‍प्रदायिक हिन्‍दु संगठन है. इसलिए संघ प्रमुख के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सरकारी चैनल दूरदर्शन पर नहीं होना चाहिए. अगर ऐसा हुआ तो आने वाले समय में मुस्लिम इमाम और पादरी भी इसकी मांग करेंगे.

गुहा ने कहा कि इससे पहले कभी भी इस प्रकार के कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर नहीं किया गया है.इधर कुछ लोगों को कहना है कि पिछले कई सालों से मोहन भागवत विजया दशमी के दिन नागपुर में भाषण देते हैं और इसका सीधा प्रसारण विभिन्‍न प्राइवेट चैनलों पर किया जाता रहा है. लेकिन यूपीए सरकार में पिछले दल सालों कभी भी इसका प्रसारण दूरदर्शन पर नहीं किया गया. इस कार्यक्रम में शामिल होने अमित शाह संघ के पारंपरिक पोषाक में पहुंचे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola