बॉलीवुड ने दी मैरीकॉम को बधाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Oct 2014 5:01 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड के शाहंशाह अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री प्रियंका चोपडा और शबाना आजमी सहित कई बड़े फिल्म कलाकारों ने मेरीकॉम के गोल्ड जीतने पर उन्हें बधाइयां दी. बालीवुड कलाकारों भारतीय मुक्केबाज मैरीकाम को ‘सच्ची चैंपियन’ और ‘आदर्श’ बताते हुए उन्हें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी. प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि मैरीकाम […]
विज्ञापन
मुंबई : बॉलीवुड के शाहंशाह अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री प्रियंका चोपडा और शबाना आजमी सहित कई बड़े फिल्म कलाकारों ने मेरीकॉम के गोल्ड जीतने पर उन्हें बधाइयां दी. बालीवुड कलाकारों भारतीय मुक्केबाज मैरीकाम को ‘सच्ची चैंपियन’ और ‘आदर्श’ बताते हुए उन्हें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी.
प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि मैरीकाम ने इस खेल के लिए मेहनत और त्याग किया है, जिसे वह समझती हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मुङो ऐसा लग रहा है कि जैसे मैंने पदक जीता है. उन्हांेने फिर से साबित किया कि उन्हें कोई नहीं रोक सकता.’’ प्रियंका ने कहा कि तीन बच्चों की मां मैरीकाम ने आज भारत को गौरवान्वित किया जैसा कि उन्होंने अपने पूरे करियर में करके दिखाया है. उन्हांेने विश्व को दिखाया कि वह सच्ची चैंपियन हैं. मुङो खुशी और गर्व है कि मैंने दुनिया को इस महान महिला की कहानी बतायी.
गौरतलब है कि प्रियंका ने इस मुक्केबाज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘मैरीकाम’ में मुख्य भूमिका निभाई थी. इस फिल्म के निर्देशक उमंग कुमार ने भी मैरीकाम को बधाई दी.
वहीं, अमिताभ बच्चन ने ट्विट किया, ‘‘मैरीकाम ने स्वर्ण पदक जीता. क्या शानदार उपलब्धि है.. भारतीय होने पर गर्व है.’’ अभिनेता फरहान अख्तर ने ट्विट किया, ‘‘मैरीकाम को स्वर्ण पदक जीत पर बधाई.’’ शबाना आजमी ने कहा कि मैरीकाम उन सभी महिलाओं के लिए आदर्श हैं जो बड़े सपने देखती हैं.
अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, अनिल कपूर और दिया मिर्जा ने भी मैरीकाम को बधाई दी. मैरीकाम ने फ्लाईवेट 51 किग्रा वर्ग के फाइनल में कजाखस्तान की मुक्केबाज झाइना शेकेरबेकोवा को हराया और वह एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज बन गयीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




