ePaper

जया ने फिर जताया पनेरसेल्वम पर भरोसा,दोबारा बनेंगे सीएम

Updated at : 28 Sep 2014 5:20 PM (IST)
विज्ञापन
जया ने फिर जताया पनेरसेल्वम पर भरोसा,दोबारा बनेंगे सीएम

चेन्नई : तमिलनाडु के नये मुख्यमंत्री ओ पनेरसेल्वम होंगे. इसकी घोषणा आज दोपहर में अन्नाद्रमुक विधायक दल की हुई बैठक के बाद लिया गया. पनेरसेल्वम को इससे पहले जयललिता ने 2001 में भी मुख्यमंत्री का पद सौंपा था. उस समय उन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इस्तीफा देना पड़ा था. पनेरसेल्वम को अन्नाद्रमुक सुप्रीमो […]

विज्ञापन

चेन्नई : तमिलनाडु के नये मुख्यमंत्री ओ पनेरसेल्वम होंगे. इसकी घोषणा आज दोपहर में अन्नाद्रमुक विधायक दल की हुई बैठक के बाद लिया गया. पनेरसेल्वम को इससे पहले जयललिता ने 2001 में भी मुख्यमंत्री का पद सौंपा था. उस समय उन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इस्तीफा देना पड़ा था.

पनेरसेल्वम को अन्नाद्रमुक सुप्रीमो जे जयललिता का काफी करीबी माना जाता है. हालांकि चेन्नई में यह अटकलबाजी की जा रही थी कि राज्य की पूर्व मुख्य सचिव और भरोसेमंद शीला बालकृष्णन को भी जयललिता की स्वीकृति से विधायक दल अपना नेता चुन सकता है.

जयललिता कैबिनेट में पनेरसेल्वमवित्तमंत्री की जिम्मेवारी संभाल रहे थे. 1951 में जन्मे पनेरसेल्वम किसान परिवार से आते हैं और वे पहले चाय की दुकान चलाया करते थे. उन्होंने तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता की भी जिम्मेवारी निभायी है. वे पूर्व में पेरीकुल्लम नगर निगम के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. 2001 में ही वे विधायक बनने के बाद राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री बने थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola