कुपवाडा:उग्रवादी ठिकाने का भंडाफोड,मिला हथियारों का जखीरा

Updated at : 25 Sep 2014 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
कुपवाडा:उग्रवादी ठिकाने का भंडाफोड,मिला हथियारों का जखीरा

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के कुपवाडा जिले में सुरक्षा बलों को हथियार का जखीरा मिला है. सुरक्षा बल ने अपनी सूझबूझ से उग्रवादियों के ठिकाने का भंडाफोड किया है जहां उन्हें बड़ी मात्रा में हथियार मिला. रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने आज बताया कि सुरक्षा बलों ने अभियान में हथियार और गोलाबारुद का जखीरा भी […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के कुपवाडा जिले में सुरक्षा बलों को हथियार का जखीरा मिला है. सुरक्षा बल ने अपनी सूझबूझ से उग्रवादियों के ठिकाने का भंडाफोड किया है जहां उन्हें बड़ी मात्रा में हथियार मिला.

रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने आज बताया कि सुरक्षा बलों ने अभियान में हथियार और गोलाबारुद का जखीरा भी बरामद किया है. प्रवक्ता ने बताया, ‘‘सेना और जम्मू कश्मीर की पुलिस ने कल उत्तरी कश्मीर के कुपवाडा जिले के हंदवारा में क्रालसंगर वन में आतंकवादियों के ठिकाने का भंडाफोड किया. साथ ही उन्होंने हथियार और गोलाबारुद का जखीरा भी बरामद किया.’’

उन्होंने बताया कि विशेष सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने खोज अभियान चलाया था, इस दौरान हथियार और गोलाबारुद बरामद किया गया. प्रवक्ता ने बताया, ‘‘क्षेत्र में अशांति पैदा करने के इरादे से आतंकवादियों द्वारा विस्फोटक और हथियारों के प्रयोग के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए सेना सतर्क है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola