रामसेतु को तोड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता: गडकरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Sep 2014 11:15 PM
नयी दिल्ली : केंद्रीय जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने आज जोर देकर कहा कि सेतुसमुद्रम नौवहन नहर परियोजना के निर्माण के लिए राम सेतु के ढांचे को तोड़ा नहीं जाएगा. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर संवाददाता सम्मेलन में गडकरी ने कहा, राम सेतु को तोडने का सवाल […]
नयी दिल्ली : केंद्रीय जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने आज जोर देकर कहा कि सेतुसमुद्रम नौवहन नहर परियोजना के निर्माण के लिए राम सेतु के ढांचे को तोड़ा नहीं जाएगा.
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर संवाददाता सम्मेलन में गडकरी ने कहा, राम सेतु को तोडने का सवाल ही पैदा नहीं होता. सरकार ने परिवहन, बुनियादी ढांचा क्षेत्र में कार्यरत सार्वजनिक क्षेत्र के सलाहकार संगठन रेल भारत तकनीकी एवं आर्थिक सेवा (राइट्स) को इस ढांचे को बचाने के लिए विकल्प तैयार करने को कहा है. राम सेतु का हिंदुओं के लिए धार्मिक महत्व है. हिंदू मान्यता के अनुसार इस सेतु का निर्माण राम व उनकी वानर सेना ने लंका जाने के लिए किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










