राजनाथ ने सेना के जवान से बंधवाये जूते के फीते
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्लीः गुजरात के सीमाई इलाके के दौर पर गये गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के जवान से अपने जूते का फीता बंधवाया. निजी टीवी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज ने इस संबंध में एक वीडियो अपनी खबरों में दिखाया है जिसे यूट्यूब पर भी अपलोड किया गया है. इस वीडियो में राजनाथ आराम से कुर्सी […]
विज्ञापन
नयी दिल्लीः गुजरात के सीमाई इलाके के दौर पर गये गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के जवान से अपने जूते का फीता बंधवाया. निजी टीवी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज ने इस संबंध में एक वीडियो अपनी खबरों में दिखाया है जिसे यूट्यूब पर भी अपलोड किया गया है. इस वीडियो में राजनाथ आराम से कुर्सी पर बैठे जवान को फीता बांधता देख रहे है. सेना के सम्मान की बात करने वाले इस वीडियो के जारी होने से आहत है.
इस वीडियो के जारी होने के बाद राजनीतिक गलियारों में इसकी आलोचना भी शुरू हो गयी है. हालांकि यह पहला मामला नहीं है जब किसी राजनेता ने इस तरह की हरकत की हो इससे पहले कई राजनेताओं को इस तरह की हरकत करते देश की जनता देख चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










