राष्ट्रपति व गृह मंत्री से मिलीं शीला
नयी दिल्ली : केरल की राज्यपाल शीला दीक्षित ने पद से इस्तीफे के संकेतों के बीच सोमवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की. पांच माह पहले केरल की गवर्नर बनीं शीला के करीबी सूत्रों ने बताया कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री इस्तीफा दे सकती हैं, क्योंकि उन पर ऐसा […]
नयी दिल्ली : केरल की राज्यपाल शीला दीक्षित ने पद से इस्तीफे के संकेतों के बीच सोमवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की. पांच माह पहले केरल की गवर्नर बनीं शीला के करीबी सूत्रों ने बताया कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री इस्तीफा दे सकती हैं, क्योंकि उन पर ऐसा करने का दबाव है. जब शीला से पूछा गया कि क्या वह इस्तीफा देंगी, तो कहा, ‘जब फैसला लूंगी, तो आपको पता चल जायेगा.’
चार गवर्नर के नामों की सिफारिश : महाराष्ट्र, राजस्थान, गोवा एवं कर्नाटक में शीघ्र नये राज्यपाल कार्यभाल संभालेंगे. गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति से चार नामों की सिफारिश की है. इनमें कल्याण सिंह, विजय कुमार मलहोत्रा और लालजी टंडन के नाम शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










