दिल्ली:तिब्बती नर्स के साथ गैंगरेप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Aug 2014 7:10 AM
नयी दिल्ली: दक्षिण पूर्व दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन के एक प्रतिष्ठित होटल में दो युवकों ने 28 वर्षीय एक तिब्बती नर्स के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस के अनुसार आरोपी नीरज और राजन गिरफ्तार कर लिए गए हैं. पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) पी करुणाकरण ने कहा, 28 वर्षीय नर्स ने आरोप लगाया कि […]
नयी दिल्ली: दक्षिण पूर्व दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन के एक प्रतिष्ठित होटल में दो युवकों ने 28 वर्षीय एक तिब्बती नर्स के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया. पुलिस के अनुसार आरोपी नीरज और राजन गिरफ्तार कर लिए गए हैं.
पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) पी करुणाकरण ने कहा, 28 वर्षीय नर्स ने आरोप लगाया कि ओबरॉय होटल में इन दोनों ने उससे बलात्कार किया। दोनों गिरफ्तार कर लिए गए हैं. एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कल रात होटल के स्टाफ क्वार्टर में नर्स होटल मालिक की 80 वर्षीय पत्नी की देखभाल करने गयी जिन्हें उनके खराब स्वास्थ्य के कारण चौबीस घंटे परिचारिका की जरुरत थी. नीरज और राजन को भी इस महिला के परिवारवालों ने उनकी देखभाल के लिए रखा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










