ePaper

जामिया यूनिवर्सिटी मामला : जांच करने कैंपस पहुंची दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच

Updated at : 18 Feb 2020 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
जामिया यूनिवर्सिटी मामला : जांच करने कैंपस पहुंची दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच

नयी दिल्ली : जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में बीते 15 दिसंबर को छात्रों पर पुलिस की कथित बर्बरता के मामले की जांच करने के लिए मंगलवार को दिल्ली पुलिस की अपराध शाख की टीम विश्वविद्यालय परिसर में पहुंच गयी है. दिल्ली पुलिस की इस टीम में दिल्ली पुलिस उपायुक्त (क्राइम), एसीपी (इंटरस्टेट सेल) संदीप लांबा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में बीते 15 दिसंबर को छात्रों पर पुलिस की कथित बर्बरता के मामले की जांच करने के लिए मंगलवार को दिल्ली पुलिस की अपराध शाख की टीम विश्वविद्यालय परिसर में पहुंच गयी है. दिल्ली पुलिस की इस टीम में दिल्ली पुलिस उपायुक्त (क्राइम), एसीपी (इंटरस्टेट सेल) संदीप लांबा और अन्य अधिकारी मौजूद हैं. इस घटना को लेकर सोमवार को सोशल मीडिया पर लगातार चार वीडियो वायरल हुए थे.

दरअसल, सोमवार को सोशल मीडिया पर जामिया मि‍ल्लिया इस्लामिया की लाइब्रेरी में छात्रों के ऊपर पुलिस के लाठीचार्ज का वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो वायरल होते ही इसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी. इस वीडियो के वायरल होने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्‍ली का पुलिस का पक्ष रखते हुए उन्‍हें संदेश भी दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola