दिल्ली में एक ही परिवार के 5 लोगों की सनसनीखेज मौत मामले में एक की गिरफ्तारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Feb 2020 5:52 PM
नयी दिल्ली : उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में बुधवार की सुबह एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. मालूम हो बुधवार को एक ही परिवार के पांच सदस्य अपने घर में संदिग्ध अवस्था में मृत पाये गये थे. मृतकों की पहचान ई-रिक्शा […]
नयी दिल्ली : उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में बुधवार की सुबह एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. मालूम हो बुधवार को एक ही परिवार के पांच सदस्य अपने घर में संदिग्ध अवस्था में मृत पाये गये थे.
मृतकों की पहचान ई-रिक्शा चालक शंभू चौधरी (43) उनकी पत्नी सुनीता (37) बेटों शिवम (17), सचिन (14) तथा बेटी कोमल (12) के रूप में हुई है. पुलिस ने जो बताया है उसके अनुसार बुधवार की सुबह लगभग 11 बजकर 16 मिनट पर पड़ोसियों ने घर से बदबू आने की पुलिस में शिकायत की थी.
पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर प्रवेश किया तो पांच लोगों के शव बरामद हुए. पुलिस के संयुक्त आयुक्त (पूर्व) आलोक कुमार ने कहा था कि, अभी मौत का कारण बताना जल्दबाजी होगी. शव बहुत ही खराब हालत में मिले हैं. पोस्टमॉर्टम के बाद मौत का पता चल पाएगा. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि शंभू चौधरी बीते पांच महीने से किराये के मकान में रह रहा था. वह बिहार के सुपौल जिले का रहने वाला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










