लुप्तप्राय प्रजाति के अजगर को मांस के लिए मारते आदिवासियों का वीडियो वायरल, जांच शुरू

Updated:
विज्ञापन
लुप्तप्राय प्रजाति के अजगर को मांस के लिए मारते आदिवासियों का वीडियो वायरल, जांच शुरू

अगरतला : उत्तरी त्रिपुरा जिले के एक आदिवासी इलाके में लुप्तप्राय प्रजाति के एक अजगर को उसके मांस के लिए मारते आदिवासियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वन विभाग ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं. वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि त्रिपुरा-मिजोरम सीमा पर जिले के […]

विज्ञापन

अगरतला : उत्तरी त्रिपुरा जिले के एक आदिवासी इलाके में लुप्तप्राय प्रजाति के एक अजगर को उसके मांस के लिए मारते आदिवासियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वन विभाग ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं.

वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि त्रिपुरा-मिजोरम सीमा पर जिले के सिमलंग बाजार में ‘‘लुप्तप्राय प्रजाति के अजगरों को बेचने के लिए उनकी खाल उतारी और उनके टुकड़े किए” उन्होंने बताया कि विभाग को इस घटना की तस्वीरें और वीडियो मिले जिसके बाद जांच के आदेश दिए गए.

मुख्य वन्यजीव वार्डन डी.के. शर्मा ने कहा कि वन विभाग के दल को इस मामले में जल्द से जल्द रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि तस्वीरों की मदद से इस धंधे में लिप्त लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola