शरजील इमाम को छह दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Updated at : 06 Feb 2020 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
शरजील इमाम को छह दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किये गए शरजील इमाम को छह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. शरजील के वकील ने यह जानकारी दी. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के शोधकर्ता शरजील के वकील ने बताया कि उसे आज शाम कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्य मेट्रोपॉलिटिन मजिस्ट्रेट […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किये गए शरजील इमाम को छह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

शरजील के वकील ने यह जानकारी दी. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के शोधकर्ता शरजील के वकील ने बताया कि उसे आज शाम कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्य मेट्रोपॉलिटिन मजिस्ट्रेट पुरुषोत्तम पाठक के आवास पर पेश किया गया.

इमाम के अलीगढ़ और यहां जामिया मिल्लिया इस्लामिया में कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने के लिये 28 जनवरी को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया था. उसे अगले दिन दिल्ली लाया गया. अदालत ने इससे पहले उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola